{"_id":"58bfc7754f1c1bd71adc667f","slug":"case-against-ace-director-raj-kumar-santoshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में फंसे राजकुमार संतोषी, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चेक बाउंस मामले में फंसे राजकुमार संतोषी, दर्ज हुआ केस
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Wed, 08 Mar 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
santoshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के खिलाफ राजकोट में मामला दर्ज करवाया गया है। दरअसल अंकुर अरोड़ा मर्डर केस बनाने वाले निर्माताओं धनराज और अनिल जेठानी ने 17,50,000 रुपये का चेक बाउंस होने पर राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
ये मामला वर्ष 2013 बताया जा रहा है। संतोषी के खिलाफ सेक्शन 138 के तहत मामला दर्ज हुआ है। राजकुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट 17 जनवरी को जारी किया गया था। हालांकि राजकोट में जज चार मार्च को 25000 रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें बेल दे दी गयी।
विज्ञापन
इस मामले में जेठानी का कहना है कि हम प्रोजेक्ट के सिलसिले में संतोषी से मिले थे, इस प्रोजेक्ट का बजट 1.50 करोड़ था। इस के लिए संतोषी ने कई चेक जारी किये और वह सारे बाउंस हो गए।
विज्ञापन
कानूनी नोटिस भेजने के बाद हमने संतोषी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हालांकि संतोषी का कहना है कि उन्होंने दोनों से कोई रकम नहीं ली है और हमारे वकील उनको कानूनी जवाब दे रहे हैं।