फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Buy 1 Jawan Ticket get 1 Free Shah Rukh Khan Announced on Social media see post here

Jawan: शाहरुख खान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, अब जवान का एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

Wed, 27 Sep 2023 09:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Sep 2023 09:34 PM IST
सार

जवान के बाद शाहरुख खान डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। किंग खान के साथ तापसी पन्नू भी इसमें दिखने वाली हैं। 

विज्ञापन
Buy 1 Jawan Ticket get 1 Free Shah Rukh Khan Announced on Social media see post here
जवान में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शाहरुख खान की जवान का बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। एक्शन के साथ फिल्म की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है, यही वजह है कि 500 करोड़ के क्लब में तेजी से पहुंचने के बाद यह फिल्म अब 600 करोड़ की ओर बढ़ रही है। 

विज्ञापन

दर्शकों को किंग खान ने दिया तोहफा

इस बीच फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान ने दर्शकों के एक खास तोहफा दिया है। बुधवार को किंग खान ने लोगों को 'सुपरहिट फिल्म का सुपरहिट ऑफर' दिया। इसके तहत एक टिकट लेने पर एक बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। हालांकि, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इसके लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के साथ दूसरा टिकट पाएं मुफ्त

शाहरुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, भाई को, बहन को...दुश्मन को, यार को...और हां, अपने प्यार को...कल जवान दिखाइयेगा। चाचा-चाची, फूफा-फूफी, मां-मामी...यानी पूरे परिवार को...सब के लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट। तो कल से... परिवार, यार और प्यार... बस 1 टिकट खरीदें और दूसरा मुफ्त पाएं। पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन का लुत्फ उठाएं।''

विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

बता दें कि इस फिल्म के बाद शाहरुख खान डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। किंग खान के साथ तापसी पन्नू भी इसमें दिखने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म को इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed