फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Brahmastra Is Deepika Padukone playing Parvati character in next part 2 film director Ayan Mukerji reacts this report

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण की होगी एंट्री? अयान मुखर्जी बोले- अच्छा सुझाव है

Tue, 19 Jul 2022 05:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Jul 2022 05:14 PM IST
सार

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। अब इस रिपोर्ट पर निर्देशक अयान मुखर्जी की प्रतिक्रिया आई है। 

विज्ञापन
Brahmastra Is Deepika Padukone playing Parvati character in next part 2 film director Ayan Mukerji reacts this report
अयान मुखर्जी, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अयान मुखर्जी की यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। रिपोर्ट में दीपिका के किरदार का नाम पार्वती बताया गया था और अब इस रिपोर्ट पर अयान मुखर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस रिपोर्ट पर बात करते हुए इसे न गलत बताया है और ना ही सच बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की  रिपोर्ट से बिल्कुल अनजान है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दीपिका फिल्म के लिए अच्छा सुझाव हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं। लेकिन दूसरे पार्ट के लिए यह एक अच्छा सुझाव है। इस फिल्म में शाहरुख खान के होने की चर्चा भी चल रही है लेकिन अयान मुखर्जी ने इस पर भी कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन


फिल्म में पार्वती के किरदार पर बात करते हुए अयान मुखर्जी ने कहा कि एक बात आप लोगों को बताना चाहता हूं कि 'ब्रह्मास्त्र' में शिव भगवान के बारे में कुछ नहीं है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार को शिवा कहा गया है। इस फिल्म और इस किरदार में मैंने अपनी सारी प्रेरणा डाली है। फिल्म के पहले, दूसरे और तीसरे पार्ट में पार्वती की कोई भूमिका नहीं है। जैसा कि फिल्म के डायलॉग में कहा गया है, ईशा वास्तव में इस त्रयी में शिव की पार्वती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अयान मुखर्जी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए सिनेमा की दुनिया में अपना एक यूनिवर्स खड़ा कर रहे हैं और इस यूनिवर्स में हर किरदार दूसरे से जुड़ा होगा। पहले पार्ट में शिव और ईशा (पार्वती) की कहानी है और यह किरदार रणबीर और आलिया निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय मुख्य भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed