{"_id":"608d192d8ebc3ed9b81a2d57","slug":"brahma-kumari-tv-anchor-and-actress-kanupriya-died-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बह्मकुमारी की टीवी एंकर और अभिनेत्री कनुप्रिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बह्मकुमारी की टीवी एंकर और अभिनेत्री कनुप्रिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित
Sat, 01 May 2021 02:52 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 May 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
कनुप्रिया
- फोटो : फोटो: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है और हर कोई इसे हराने की कोशिश कर रहा है। कोरोना संकट के बीच हमने कई लोगों को खो दिया है और अब खबर आ रही है कि जानी-मानी अभिनेत्री और बह्मकुमारी की टीवी एंकर कनुप्रिया का कोरोना के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन
कनुप्रिया के निधन की जानकारी बीके शिवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कनुप्रिया ने दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सीजन लेवल कम होने और बढ़ते बुखार के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
कनुप्रिया ने दूरदर्शन से बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और थिएटर के क्षेत्र में भी काम किया। फिर वो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो 'अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी' में बतौर एंकर जुड़ी।
विज्ञापन
कनुप्रिया को लोग इतना पसंद करते थे कि जब वो शो को छोड़कर 'कर्मभूमि' शो के साथ जुड़ीं, तो 'अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी' के दर्शकों की संख्या पर भी असर पड़ा था। आज कनुप्रिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के जेहन में जिंदा रहेंगी।