फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year

18 वर्षों में कितनी बदल गई 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्ट? कुछ सितारों ने शो छोड़ा तो कुछ छोड़ गए दुनिया

Tue, 01 Sep 2026 02:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

18 years of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपलुर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस साल 18 साल पूरे हो गए हैं। इतने वक्त में कई चेहरे बदल गए हैं। 

विज्ञापन
18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी जगत का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी उतना ही लोकप्रिय है। छोटे पर्दे पर सबसे लंबे चलने वाले इस शो ने जुलाई 2026 को 18 वर्षों का सफर पूरा कर लिया। इतने बड़े अंतराल में कास्ट में भी काफी अंतर आया है। कई चेहरे बदल गए हैं। कौन-कौन अब इस शो का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह किसने ली? जानिए

विज्ञापन

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

दयाबेन 
यह लीड रोल अभिनेत्री दिशा वकानी ने निभाया। मगर, मां बनने के बाद वे मातृत्व अवकाश पर चली गईं। अब तक वे शो में वापस नहीं आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
सचिन श्रॉफ-शैलेश लोढ़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता
यह अहम किरदार मूल रूप से अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने निभाया था। मगर, वे भी अब शो से अलग हो चुके हैं। कथित तौर पर क्रिएटिव असहमतियों के चलते शैलेश ने यह शो छोड़ा था। उनकी जगह यह रोल अब सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं।

विज्ञापन

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
भव्य गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टप्पू 
जेठालाल और दयाबेन के बेटे टप्पू उर्फ तपेंद्र गड़ा का रोल भव्य गांधी ने निभाया। मगर, 2017 में उन्होंने शो को विदा कर दिया। टप्पू का रोल फिर राज अनादकट ने निभाया। अब अनादकद की जगह नितीश भलूनी ने ले ली है।

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
झील मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @jheelmehta_

सोनालिका भिड़े 
आत्माराम और माधवी भिड़े की बेटी सोनू उर्फ सोनालिका भिड़े की भूमिका झील मेहता ने निभाई। चार साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने पढ़ाई के चलते यह शो छोड़ दिया। झील के बाद निधि भानुशाली और फिर पलक सिधवानी सोनू की भूमिका निभाई। साल 2024 में पलक की जगह खुशी माली ने ले ली और फिलहाल वही ये रोल कर रही हैं।

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
निर्मल सोनी-कवि कुमार आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर हाथी
यह किरदार अभिनेता कवि कुमार आजाद ने अदा किया था। मगर साल 2018 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनका किरदार शो में निर्मल सोनी ने निभाया है।

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
अभिनेता गुरचरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

सोढ़ी
चर्चित शो में सोढ़ी का रोल अभिनेता गुरचरण सिंह ने निभाया। मगर, अब वे भी इससे अलग हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता की सेहत के चलते उन्होंने शो छोड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ चल रही दिक्कतों की वजह से वे अलग हुए। सोढ़ी का रोल अब बलविंदर सिंह अदा कर रहे हैं।

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
नेहा मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

अंजलि 
अंजलि का रोल नेहा मेहता निभा रही थीं। करीब 12 साल शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने भी शो छोड़ दिया और उनकी जगह सुनैना फौजदार ने ली।

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
किरण भट्ट-घनश्याम नायक - फोटो : सोशल मीडिया

नट्टू काका
यह मशहूर किरदार घनश्याम नायक अदा करते थे। वे जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर वरिष्ठ कर्मचारी और मैनेजर के रूप में काम करते थे। मगर, साल 2021 में उनका निधन हो गया। इसके बाद किरण भट्ट ने यह रोल अदा किया है।

18 years of TMKOC Shailesh Lodha to gurucharan Singh Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast change over the year
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@jennifer_mistry_bansiwal

जेनिफर मिस्त्री
इस शो में मिसेज सोढ़ी (रोशन कौर सोढ़ी) का किरदार निभाया था। करीब 15 वर्ष काम करने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। उन्होंने निर्माता असित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। जेनिफर की जगह मोनाज मेवावाला यह रोल अदा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed