फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boycott Bollywood: Cobra star Vikram reacts on Social media trend says I do not know what that means

Boycott Bollywood: 'मुझे नहीं पता कि इसका मतलब', बायकॉट बॉलीवुड पर कोबरा स्टार विक्रम का अजीबो गरीब बयान

Mon, 29 Aug 2022 05:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 29 Aug 2022 05:40 PM IST
सार

साउथ अभिनेता विक्रम ने बायकॉट बॉलीवुड पर अजीबो गरीब बयान दिया है, जिससे साफ पता लगता है कि वह किसी भी तरह से अपनी फिल्मों को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
Boycott Bollywood: Cobra star Vikram reacts on Social media trend says I do not know what that means
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विक्रम अपनी आगामी फिल्म 'कोबरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता इन दिनों जमकर 'कोबरा' का प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं,  जो 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी दौरान ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में विक्रम ने सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। मजेदार बात यह थी कि विक्रम ने इस बारे में एक भी सवाल का सीधा जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। जब उनसे इस तरह के ट्रेंड पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने पूरे मामले से अंजान होने की बात कही।   

विज्ञापन

हाल ही में अपनी फिल्म 'कोबरा' का प्रमोशन करने हैदराबाद पहुंचें विक्रम से बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर सवाल-जवाब किए गए। लेकिन अभिनेता ने सबको अपनी प्रतिक्रिया से चौंका दिया। विक्रम बोले, 'मुझे नहीं पता कि आप कौन सी भाषा बोल रहे हैं। बायकॉट से आपका क्या मतलब है? मुझे पता है कि लड़का क्या है। मुझे अच्छी तरह पता है कि लड़की क्या होती है। मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं, खाट क्या है। लेकिन, मुझे नहीं पता कि बहिष्कार क्या है। ” 

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम के इस बयान से साफ होता है कि अभिनेता ने सीधे तौर पर इस विवाद से किनारा कर लिया है। बायकॉट बॉलीवुड  हिंदी फिल्मों और उसके अभिनेताओं के लिए एक बुरा सपना बन गया है। आमिर खान, आलिया भट्ट और तापसी पन्नू सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अपने विचार रखे हैं। इनके बयानों के बाद से ही इनकी आगामी फिल्में इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। यहां तक कि विजय देवरकोंडा को भी अपनी एक प्रतिक्रिया का भारी नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि विक्रम इन दिनों अपनी फिल्म 'कोबरा' के प्रमोशन में लगे हैं। अभिनेता की यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं इसके बाद वह मणिरत्नम की 500 करोड़ में बन रही फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनका बायकॉट ट्रेंड पर कुछ न कहना साफ करता है कि वह किसी भी हालत में अपनी आने फिल्मों पर बायकॉट के बादल मंडराते नहीं देखना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed