फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BORDER 2diljit dosanjh shares funny video from BORDER 2 movie set with Varun Dhawan Boney Kapoor

Diljit Dosanjh: 'बॉर्डर 2' के सेट से दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, 'नो एंट्री 2' में एंट्री के दिए संकेत

Wed, 09 Jul 2025 09:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Jul 2025 09:31 PM IST
सार


Border 2 Movie: फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद ऐसे दावे किए गए कि दिलजीत दोसांझ के हाथ से 'बॉर्डर 2' निकल गई है। मगर, दिलजीत ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर कर दावों को खारिज कर दिया। अब उन्होंने 'नो एंट्री 2' में अपनी एंट्री के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन
BORDER 2diljit dosanjh shares funny video from BORDER 2 movie set with Varun Dhawan Boney Kapoor
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता दिलजीत दोसांझ फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की उपस्थिति को लेकर काफी विवादों में रहे। उनकी आलोचनाओं के बीच ऐसे दावे किए गए कि फिल्म 'बॉर्डर 2' से उन्हें बाहर कर दिया गया है। मगर, बीते दिनों दिलजीत ने 'बॉर्डर 2' के सेट से एक वीडियो शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया। आज बुधवार को उन्होंने फिल्म के सेट से एक और वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन

BORDER 2diljit dosanjh shares funny video from BORDER 2 movie set with Varun Dhawan Boney Kapoor
दिलजीत ने शेयर कीं 'बॉर्डर 2' के सेट से झलकियां - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में वरुण धवन और बोनी कपूर की झलक भी दिखी
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'बॉर्डर 2' के सेट की झलकियां हैं। इसके साथ दिलजीत ने कैप्शन लिखा है, 'बस एक और दिन भाई'। साझा किए गए वीडियो में अहान शेट्टी,  वरुण धवन, बोनी कपूर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह जैसे सितारे हैं। वीडियो के जरिए दिलजीत ने 'नो एंट्री 2' में अपनी एंट्री के संकेत दिए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


विज्ञापन
विज्ञापन

BORDER 2diljit dosanjh shares funny video from BORDER 2 movie set with Varun Dhawan Boney Kapoor
दिलजीत ने शेयर कीं 'बॉर्डर 2' के सेट से झलकियां - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रेक के बीच उठाया कॉफी का लुत्फ
वीडियो में देखा जा सकता है कि सेट पर बारिश हो रही है और इस बीच शूटिंग की जा रही है। शूटिंग से ब्रेक लेकर दिलजीत दोसांझ कॉफी बनाते हैं। सेट पर वरुण धवन, मोना सिंह के साथ दिलजीत दोसांझ मस्ती भरे पल बिता रहे हैं।

विज्ञापन

BORDER 2diljit dosanjh shares funny video from BORDER 2 movie set with Varun Dhawan Boney Kapoor
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन, अहान शेट्टी और सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि 'बॉर्डर 2' फिल्म साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। 

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे को एक्शन करते हुई लगी चोट, अक्षय कुमार और टॉम क्रूज के लिए बढ़ गया सम्मान

BORDER 2diljit dosanjh shares funny video from BORDER 2 movie set with Varun Dhawan Boney Kapoor
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

नेटिजन बोले- 'बायकॉट वाले कहां गए'
दिलजीत के पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और समर्थन में पोस्ट लिख रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं, 'पंजाबी आ गए ओए'। एक यूजर ने लिखा, 'बायकॉट वाले कहां गए?' एक यूजर ने लिखा, 'इतना फेमस होकर भी व्लॉगिंग करनी पड़ती है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed