फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Mardaani 3 and Vadh 2 Movies Box Office Collection and Latest Earning

Box Office Report: 'बॉर्डर 2' या 'मर्दानी 3'; किसका रहा मंगल? 'वध 2' का बॉक्स ऑफिस पर है ऐसा हाल

Tue, 10 Feb 2026 10:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Feb 2026 10:30 PM IST
सार

Border 2 VS Mardaani 3: फिल्म 'बॉर्डर 2' भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके आगे फिल्म 'मर्दानी 3' एड़ी चोटी का जोर लगाए टिकी हुई है। आज मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Border 2 Mardaani 3 and Vadh 2 Movies Box Office Collection and Latest Earning
मर्दानी 3-बॉर्डर 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' थिएटर्स में 19 दिन पूरे कर चुकी है। अब भी इसका जलवा बरकरार है। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में बेशक कमी आई है, मगर अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। दूसरी तरफ इसके बाद लगी 'मर्दानी 3' भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही है। इस बीच फिल्म 'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं' का क्या हाल है? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन

Border 2 Mardaani 3 and Vadh 2 Movies Box Office Collection and Latest Earning
बॉर्डर 2 - फोटो : X

'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते महीने 23 जनवरी को थिएटर्स में सजी थी। इसने शुरुआती चार दिन जमकर कमाई की। पहले वीकएंड का फायदा उठाया, फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी में चांदी काटी। अब तक इसका जलवा कायम है। बीते वीकएंड भी एक बार फिर इसके कलेक्शन में काफी उछाल आया था। मगर, कल सोमवार को कमाई में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन दो करोड़ रुपये रहा। आज मंगलवार को कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 Mardaani 3 and Vadh 2 Movies Box Office Collection and Latest Earning
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को 'बॉर्डर 2' ने कितने कमाए?
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने आज मंगलवार को 2.61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 314.36 करोड़ रुपये हो चली है। वैलेनटाइन वीक में यह एक्शन फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे हैं।

 

विज्ञापन

Border 2 Mardaani 3 and Vadh 2 Movies Box Office Collection and Latest Earning
मर्दानी 3 - फोटो : X

'मर्दानी 3' का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक दी थी। यह फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। मगर, अच्छी बात यह है कि 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म के सामने भी मजबूती से टिकी हुई है। वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कल सोमवार को इसकी कमाई भी अचानक घट गई। कल 11वें दिन 'मर्दानी 3' ने 1.2 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, आज कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। आज 12वें दिन इस फिल्म ने 1.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 38.63 करोड़ रुपये हो चला है। 

 

Border 2 Mardaani 3 and Vadh 2 Movies Box Office Collection and Latest Earning
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'वध 2' का बॉक्स ऑफिस
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के सामने 'वध 2' भी लगी हुई है। यह कम बजट की फिल्म है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इसमें लीड रोल में हैं। 'वध 2' ने कल चौथे दिन 31 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज पांचवें दिन इसकी कमाई 25 लाख रुपये रही है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 2.91 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 'भाबीजी घर पर हैं' ने शायद टिकट खिड़की से विदाई ले ली है। इसकी कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed