फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor younger daughter Arjun Kapoor Janhvi Kapoor sister Khushi Kapoor share her stylish photos

Khushi Kapoor: स्टाइल के मामले में दीदी जान्हवी को टक्कर देती नजर आईं खुशी कपूर, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Aug 2022 01:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Aug 2022 01:05 AM IST
सार

जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। मगर, वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। हाल ही में वह अपनी एक पोस्ट पर खूब तारीफें पा रही हैं।

विज्ञापन
Boney Kapoor younger daughter Arjun Kapoor Janhvi Kapoor sister Khushi Kapoor share her stylish photos
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को तो सभी जानते हैं। अपनी फिल्मों के जरिए जान्हवी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मगर, जान्हवी की छोटी बहन यानी बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी स्टाइल के मामले में कम नहीं हैं। भले ही अभी उनका डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन वह खूब लाइमलाइट में रहती हैं।

विज्ञापन

क्यूटनेस से लूटा दिल
खुशी कपूर पॉपुलर स्टारकिड्स में शुमार हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर खुशी ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यारी मुस्कान ने लगाए चार चांद 
खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने व्हाइट कलर का स्वेटर और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि वह खिड़की के सामने बैठी हैं और सूरज की रोशनी सीधे उनके चेहरे पर पड़ती नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में खुशी के हाथों में एक मग लगा है। तस्वीर में खुशी की स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

विज्ञापन

जल्द करेंगी डेब्यू
यूजर्स खुशी के लुक और स्टाइल को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी स्माइल की तारीफ करते भी नहीं थक रहे। खुशी के पोस्ट पर सेलेब्स के भी कमेंट आ रहे हैं। शनाया कपूर ने लिखा है, 'लव यू'। वहीं, महीप कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed