फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor Denies the reports Ajay Devgn Maidaan exceeding its budget release date to be announced soon

Maidaan: बड़े बजट की फिल्म नहीं है मैदान? बोनी कपूर ने खुलासा करते हुए रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

Mon, 25 Sep 2023 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Sep 2023 12:44 PM IST
सार

अब बोनी कपूर ने अजय देवगन की 'मैदान' के बजट से ज्यादा होने की खबरों को खारिज किया है और फिल्म की रिलीज डेट का जल्द होगा एलान किया है।

विज्ञापन
Boney Kapoor Denies the reports Ajay Devgn Maidaan exceeding its budget release date to be announced soon
बोनी कपूर और मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' से धमाल मचा दिया था। अब अभिनेता मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को पिछले काफी समय से इंतजार है। इस फिल्म का टीजर साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था, लेकिन टीजर रिलीज के बाद से इसकी रिलीज में लगातार देरी हो रही है। अब बोनी कपूर ने अजय देवगन की 'मैदान' के बजट से ज्यादा होने की खबरों को खारिज किया है और फिल्म की रिलीज डेट का जल्द होगा एलान किया है।
विज्ञापन


इस खिलाड़ी की कहानी पर आधारित है मैदान

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' 1952 से 1962 तक भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित एक खेल ड्रामा फिल्म है। अजय ने महान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है, जिनके नेतृत्व में भारत ने 1951 और 1962 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।

विज्ञापन


Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की तस्वीरों पर 'मिमी दीदी' का रिएक्शन, शादी में शरीक न होने का दुख किया बयां

विज्ञापन
विज्ञापन

 बड़े बजट की फिल्म नहीं है मैदान?

बोनी कपूर द्वारा निर्मित और अमित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैदान' की घोषणा 2019 में की गई थी और इसे नवंबर 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोविड -19 के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी थी और इसे स्थगित कर दिया गया था। मार्च 2023 तक इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं था। बाद में इसका टीजर 23 जून 2023 की नई रिलीज तारीख के साथ जारी किया गया था। हालांकि, पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण फिल्म को फिर से स्थगित कर दिया गया था। अगले हफ्ते तक रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।


Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की तस्वीरों पर 'मिमी दीदी' का रिएक्शन, शादी में शरीक न होने का दुख किया बयां


 बोनी कपूर ने खुलासा करते हुए रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

अब बोनी कपूर ने फिल्म को लेकर कई खुलासा किए हैं। बोनी ने कहा, "मैंने हाल ही में चेन्नई में लगभग 300 लोगों को फिल्म के कुछ हिस्से दिखाए और उन्हें यह पसंद आया। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, कुछ वीएफएक्स का काम चल रहा है, जो कि लिया जा रहा है। फिल्म का बजट भी पार नहीं किया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed