फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bombay high court to hear suraj pancholi's bail appeal

अब हाईकोर्ट की शरण में सूरज पंचोली

Thu, 27 Jun 2013 09:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
bombay high court to hear suraj pancholi's bail appeal

जिया खान सुसाइड केस में अपना पक्ष रख न्याय पाने के लिए सूरज पंचोली ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के वकील ने बुधवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन


सूरज पंचोली की इस याचिका पर गुरूवार को कोर्ट में सुनवाई हो सकती हैं। मालूम हो कि सूरज पंचोली 27 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। 21 जून को सूरज की जमानत याचिका को लोअर कोर्ट ने यह कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि अभी इस मामले में सूरज से ज्यादा पूछताछ करनी बाकी है।
विज्ञापन


सूरज के वकील ने पत्र के देर से मिलने को आधार बनाकर हाईकोर्ट में अपील की है। सूरज के वकील ने कहा कि जिया के जिस लेटर पर सूरज की गिरफ्तारी हुई है, उस लेटर में कहीं भी सूरज का नाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें जिया के लेटर पर भी शक है क्योंकि जिस समय जिया ने आत्महत्या की थी उस समय उसके कमरे या पूरे घर से कोई लव लेटर नहीं मिला था। जिया की मौत के चार दिन बाद लव लेटर मिलना इस बात का संकेत है कि सूरज को फंसाया जा रहा है।


बताते चलें कि अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के बाद मुंबई पुलिस आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस मामले का गुनाहगार मानकर उन्हें आरोपी बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed