{"_id":"5c0101c3bdec224168291d74","slug":"bombay-high-court-asks-cbfc-to-examine-film-zero-and-submit-the-report-before-18-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉम्बे हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को आदेश, 18 दिसंबर से पहले सौंपे 'जीरो' की रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉम्बे हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को आदेश, 18 दिसंबर से पहले सौंपे 'जीरो' की रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' पर चल रहे विवाद के बीच आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि फिल्म जीरो की जांच कर रिपोर्ट 18 दिसंबर से पहले सौंप दी जाए।
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सिख सुमदाय द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि CBFC फिल्म ‘जीरो’ की ठीक से जांच करे। गौरतलब है कि बीते दिनों ‘जीरो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही शाहरुख की यह फिल्म विवादों में भी आई गई है। ट्रेलर में गत्र कृपाण वाले दृश्य पर पहले दिल्ली के सिख सुमदाय ने अपनी आपत्ती दर्ज की थी, इसके बाद देश के अलग-अलग जगह सिख समुदाय ने जीरो को लेकर विरोध जताया है। हाल ही में सिख समुदाय ने बॉम्बे हाई कोर्ट में शाहरुख खान सहित फिल्म के मेकर्स के खिलाफ उनकी भावना आहत करने पर रिट याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि फिल्म के मेकर्स ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके खिलाफ कमेटी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कमेटी के महासचिव और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको सिख संगत से बहुत बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में आनंद एल. राय की निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है। इसका बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में भी ‘जीरो’ के खिलाफ याचिका दर्ज की गई। अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि इस पर CBFC 18 दिसंबर तक अपनी जांच पूरी करे।
विज्ञापन
Bombay High Court asks Central Board of Film Certification (CBFC) to examine the film Zero and submit the report before 18 December, 2018, while hearing a writ petition filed against it for allegedly hurting religious sentiments by a scene in the movie with 'kirpan'
— ANI (@ANI) November 30, 2018
zero
- फोटो : social media
बता दें कि गौरतलब है जीरो के प्रोमो में शाहरुख खान ने कृपाण डाली हुई है और इस कारण ही विश्व भर में सिखों में गुस्से की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सिख धर्म के अनुसार अमृतधारी व्यक्ति ही कृपाण धारण कर सकता है।
उन्होंने मांग की है कि इस खिलवाड़ पर फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान सहित निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म का प्रोमो भी तत्काल रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख ऐसीं शरारत भरी हरकतें न फिल्मों में और न ही असली जीवन में कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिल्म जीरो 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
उन्होंने मांग की है कि इस खिलवाड़ पर फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान सहित निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म का प्रोमो भी तत्काल रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख ऐसीं शरारत भरी हरकतें न फिल्मों में और न ही असली जीवन में कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिल्म जीरो 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।