फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood stars by Gift of millions

जानिए बॉलीवुड के स्टार देते हैं कितना महंगा गिफ्ट?

Wed, 17 Dec 2014 10:19 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
 Bollywood stars by Gift of millions

सलमान खान बॉलीवुड में अपने दोस्तों को सबसे मंहगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। वह गिफ्ट देने के मामले में बॉलीवुड में सबसे आगे हैं। अपनी बहन की शादी में वह मंहगा फ्लैट और राल्स रॉयस गाड़ी दे चुकी हैं। यह तो हुई घर की बात, पर वह दोस्तों को भी गिफ्ट देने में कोई कोताही नहीं बरतते। एक बार उन्होंने अपनी साथी अभिनेत्री को ढ़ाई करोड़ की पेटिंग गिफ्ट में दे दी थी।

विज्ञापन


खबर यह भी है कि सलमान ने जैकलिन फर्नांडीज को हाल ही में बांद्रा के पॉश इलाके में थ्री बेडरूम का फ्लैट दिया है। वहीं सलमान कैटरीना कैफ को उनके जन्मदिन पर एक काले रंग की ऑडी एसयूवी भी तोहफे में दे चुके हैं।
विज्ञापन

शाहरूख ने भी गिफ्ट में दिए मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू

 Bollywood stars by Gift of millions
शाहरुख खान भी बॉलीवुड में अपने शुभचिंतकों को मंहगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वह अभिषेक बच्चन को गिफ्ट में हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल उपहार देने के लिए सुर्खियों में आए थे। शाहरूख ने अपने दोस्त फराह खान को मर्सिडीज बेंज ई क्लास उपहार में दे चुके हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी पर लाखों रुपये के हैंड बैग कलेक्‍शन दिया था। शाहरुख खान ने अपनी रॉ वन फिल्म के रिलीज के बाद रजनीकांत, अर्जुन रामपाल और अनुभव सिन्हा को एक-एक बीएमडब्ल्यू गिफ्ट में दे चुके हैं।

जब अमिताभ बच्चन को राल्स रॉयस गिफ्ट में मिली

 Bollywood stars by Gift of millions

विधु विनोद चोपड़ा ने सार्वजनिक रूप से अमिताभ बच्चन को उपहार में रोल्स रॉयस फैंटम कार भेंट की। हालांकि एकलव्य फिल्म में अपना किरदार निभाने के लिए बिग बी ने मात्र एक‌ रुपए लिया था। उसी कारण विधु विनोद ने ऐसा गिफ्ट दिया। बाद में गाड़ी को लौटाने की भी खबरें आईं थीं। जिसका बाद में विधु विनोद ने खंडन किया।

वहीं अमिताभ बच्चन भी दोस्तों और अपने फैन्स को मंहगे गिफ्ट और मदद करने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक फैन के इलाज का जिम्मा उठाया है।

विज्ञापन

जब रानी मुखर्जी को आदित्य चोपड़ा ने दी सवा करोड़ की ऑडी

 Bollywood stars by Gift of millions

बॉलीवुड के मशहूर यशराज कैम्प के मुखिया आदित्य चोपड़ा भी शादी से पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी को एक मंहगा गिफ्ट देने के लिए चर्चा में आए थे। उन्होंने रानी को सवा करोड़ रुपये की ऑडी ए उपहार में दी।

कहा जाता है कि इस मंहगे गिफ्ट के बाद ही रानी ने शादी के लिए हां कह दिया था। हांलाकि अब यह जोड़ा बॉलीवुड के चर्चित जोड़ों में से एक है, वहीं यशराज कैम्प पिछले कई सालों से सबसे अधिक हिट फिल्में देने वाला बैनर बना हुआ है।

जब करण जौहर ने कैटरीना को गिफ्ट में दी फरारी

 Bollywood stars by Gift of millions

बॉलीवुड में फिल्म निर्माता करण जौहर की बड़े दिलवाले की छवि है। उन्होंने अपनी फिल्म अग्निपथ में एक आइटम डांस करने को लेकर कैटरीना कैफ को उपहार में मंहगी फरारी कार दी थी। कहा जाता है कि इस गाने के लिए कैटरीना ने कोई पैसा नहीं लिया था।

इसके अलावा भी करण जौहर बॉलीवुड में अपने साथियों की मदद और गिफ्ट देने के लिए जाने जाते है। हाल ही में उन्होंने 'हमारी बेटियां, हमारा गौरव' नामक समाजिक जागरूकता के अभियान को दस लाख रुपये का चुक गिफ्ट में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed