{"_id":"60a62c268ebc3e751772557e","slug":"bollywood-singer-arijit-singh-mother-passed-away-after-battling-with-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरिजीत सिंह की मां का निधन: कोरोना की वजह से चल रहा था इलाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरिजीत सिंह की मां का निधन: कोरोना की वजह से चल रहा था इलाज
Thu, 20 May 2021 03:12 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 20 May 2021 03:12 PM IST
सार
- अरिजीत सिंह की मां का कोरोना के चलते हुआ निधन
- काफी समय से कोरोना से जंग लड़ रहीं थीं अरिजीत की मां
- अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने अरिजीत की मां के लिए ब्लड डोनर की लगाई थी गुहार
विज्ञापन
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। अरिजीत की मां को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां 20 मई को करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी हालत पहले ही नाजुक बताई जा रही थी और उन्हें सांस लेने में भी बहुत तकलीफ थी। बता दें कि अरिजीत सिंह के मां की अस्पताल में भर्ती होने की खबर सबसे पहले अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी और फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी ने दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अरिजीत की मां के लिए ए निगेटिव ब्लड डोनर की मांग भी की थी।
विज्ञापन
स्वास्तिका मुखर्जी ने अरिजीत की मां को बचाने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल से ए निगेटिव ब्लड डोनर की मांग की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि, 'अरिजीत सिंह की मां के लिए ए निगेटिव ब्लड की जरूरत है। वो एएमआरआई धाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं और इसकी आज ही जरूरत है'। उनका ये पोस्ट अब डिलीट किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं अरिजीत सिंह की मां रोज कोरोना से जंग लड़ रहीं थीं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। आज यानि 20 मई की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी जिसके बाद डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि वो कुछ दिनों से एकमो( ECMO) पर थीं और उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी।
विज्ञापन
हमारा देश अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहा है और बहुत से लोग इससे जान गवां रहे हैं। सेलेब्स भी इस बीमारी से अछूते नहीं हैं। बहुत से बॉलीवुड सितारे आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही वो फैंस से अपील कर रहे हैं कि मास्क लगाएं और ज्यादा से ज्यादा घरों में ही रहें।