Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Senior Actor Birbal passed away He breathed his last at his residence in Four Bungalows

Birbal Cremation: ब्रेन सर्जरी के बाद गुर्दे फेल होना बना मृत्यु का कारण, अभिनेता बीरबल का अंतिम संस्कार आज

Wed, 13 Sep 2023 11:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Sep 2023 11:43 AM IST
सार

बीरबल ने चार्ली चैपलिन, बूंद जो बन गई मोती और शोले जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। अभिनेता अपनी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। 

विज्ञापन
Bollywood Senior Actor Birbal passed away He breathed his last at his residence in Four Bungalows
बीरबल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

वरिष्ठ अभिनेता बीरबल हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अभिनेता की बेटी शालिनी ने पिता के निधन की पुष्टि की है। बीरबल 85 वर्ष के थे। बता दें कि बीरबल का असली नाम सतेंद्र कुमार खोसला था। वह परिवार में अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। बीरबल ने फिल्म 'शोले' में कैदी के किरदार से खास लोकप्रियता हासिल की।   

विज्ञापन

Jawan 300 Cr: ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ के 300 करोड़ पूरे, सबसे सुस्त ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्ड इस फिल्म के नाम

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल में चल रहा था इलाज
बीरबल की बेटी शालिनी के मुताबिक उनके पिता को किडनी संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के मद्देनजर बीते सप्ताह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शालिनी ने कहा, 'एक महीने पहले उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। हमने तीन-चार दिन पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में उनका निधन हो गया'।  बीरबल का अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब वर्सोवा श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

Shilpa Shetty: अपने सुपरहिट गानों की वजह से इंडस्ट्री में जीवित हैं शिल्पा, कभी नहीं मिला अभिनेत्री का टैग

विज्ञापन

ऐसे हुई करियर की शुरुआत
उनके पिता की एक प्रिंटिंग प्रेस थी, जिसे खोसला प्रिंटिंग प्रेस के नाम से जाना जाता था। अभिनेता के माता-पिता चाहते थे कि वह उनके व्यवसाय को संभालने के गुर सीखें। हालांकि, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में सपने संजोए थे। बीरबल की बॉलीवुड में एंट्री जोरदार तरीके से हुई थी। उन्होंने मनोज कुमार की फिल्म उपकार से अपने फिल्म करियर का आगाज किया था।
Jawan Weakest Link: ‘जवान’ की सबसे कमजोर कड़ी बने अनिरुद्ध, साउथ के दिग्गज संगीतकारों का हिंदी रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखाया अदाकारी का जादू
उन्होंने चार्ली चैपलिन, बूंद जो बन गई मोती और शोले जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है। अभिनेता अपनी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनमें अपनी एक्टिंग से लोगों को गुदगदाने की गजब की कला थी। रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, अमीर गरीब, मेरा आशिक, जाना पहचान, अंजाम, सदमा, दिल और फिर कभी जैसी फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी का जादू दिखाया। अभिनेता ने 'कामयाब' और 'चोर के घर चोर' जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए खूब प्रशंसा हासिल की। अपने करियर में उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषाओं में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।
Jaane Jaan: तैमूर और जेह को समलैंगिक विवाह के बारे में खुलकर बताएंगी बेबो, बोलीं- प्यार की कोई सीमा नहीं होती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed