फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan hospitalized latest news in hindi: admitted to a Mumbai Nanavati hospital

Amitabh Bachchan Corona News: कोरोना संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Jul 2020 12:26 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 12 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan hospitalized latest news in hindi: admitted to a Mumbai Nanavati hospital
अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित - फोटो : Steve McCurry

आम से लेकर खास तक, पूरे विश्व में कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को एक ऐसी खबर दी, जिससे सभी मायूस हो गए। दरअसल हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया है। शनिवार देर शाम उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हुए परीक्षण मे वह कोविड 19 वायरस से संक्रमित पाए गए। अमिताभ बच्चन ने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ चल रहा है और चिकित्सकों ने उनके मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी रोक लगाई हुई है।

विज्ञापन


नानावती अस्पताल के प्रवक्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। रात 10.52 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की और ये भी कहा कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें। अमिताभ बच्चन के परिवार के सभी सदस्यों और उनके स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है जिसके परिणाम प्रतीक्षित हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ने अपने ट्वीट में बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के बाकी सदस्यों और स्टाफ का टेस्ट किया जा रहा है और रिपोर्ट का इंतजार जारी है। इसके साथ ही अमिताभ ने ट्वीट में आगे उन सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा है जो आखिरी दस दिनों में उनसे मिले हैं।
 

वैसे बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ काफी एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन अपने घर पर रहते हुए भी कोरोना काल में लगातार सक्रिय रहे हैं। तमाम सरकारी संदेशों की रिकॉर्डिंग के अलावा उन्होंने घर में रहते हुए ही एक शॉर्ट फिल्म और अपने प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति का 12वें  सीजन का प्रोमो भी शूट किया। वो एक के बाद एक अलग अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं।

बता दें कि अमिताभ आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। गुलाबो सिताबो में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना की जोड़ी नजर आई थी।  गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। 'ब्रह्मास्त्र'  का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अमिताभ के खाते में झुंड और चेहरे भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed