फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood first kissing scene was filmed year 1933 in film Karma

फिल्मी किस्से: इस फिल्म में फिल्माया गया था बॉलीवुड का पहला किसिंग सीन,दर्शकों में मच गई थी खलबली

Sun, 19 Dec 2021 05:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood first kissing scene was filmed year 1933 in film Karma
देविका रानी - फोटो : Instagram

अगर हिंदी सिनेमा की बात करें तो इसका इतिहास बहुत ही समृद्धशाली रहा है। आज के समय में तो बॉलीवुड में इंटीमेट सीन होना आम बात हो गई है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नायक-नायिका के बीच रोमांस के सीन भी बहुत सोच-समझकर फिल्माए जाते थे। तीस और पचास के दशक में शायद ही कोई ऐसा सीन होगा जिसमें नायक-नायिका को एक दूसरे के बेहद करीब दिखाया गया हो। उस समय में रोमांस और इंटीमेसी दिखाना तो दूर की बात था। सोचिए ऐसे में नायक और नायिका के बीच किसिंग सीन फिल्माना कितना मुश्किल काम रहा होगा। क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा का सबसे पहला किसिंग सीन कब और किस फिल्म में फिल्माया गया था।

विज्ञापन

Bollywood first kissing scene was filmed year 1933 in film Karma
देविका रानी - फोटो : Twitter

इस फिल्म में हुआ था पहला किसिंग सीन-
बॉलीवुड में पहला किसी सीन तीस के दशक में फिल्माया गया था। इस सीन को अभिनेत्री देविका रानी और अभिनेता हिमांशु रॉय के बीच फिल्माया गया था। दरअसल हिमांशु रॉय, देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने साल 1933 में देविका को अपनी फिल्म 'कर्मा' में काम करने का प्रस्ताव दे दिया था। देविका ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया,जिसके बाद इस फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही बने। सबसे खास बात रही कि बाद में दोनों ने शादी कर ली। हिंदी सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री भी देविका रानी को कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार मिनट लंबा चला था पहला किसिंग सीन-
हिंदी सिनेमा में पहले किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं ये किसिंग सीन चार मिनट लंबा था। इस फिल्म में ये सीन देने के बाद देविका की काफी आलोचना भी की गई और फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed