Celebs Diwali: किसी ने दोस्त तो किसी ने ऑफिस स्टाफ संग मनाई दिवाली, तस्वीरों में देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। किसी ने परिवार के साथ तो किसी ने अपने करीबी दोस्तों से साथ यह खुशियों का पर्व मनाया। बॉलीवुड गलियारों में भी दिवाली की काफी धूम रही। आपके पसंदीदा सेलेब्स ने काफी खास अंदाज में साल 2022 की दिवाली मनाई और अपने फैंस के साथ इस जश्न की तस्वीरें भी साझा की हैं। तो आइए जानते हैं आलिया भट्ट से लेकर मलाइका अरोड़ा तक किसने किस तरह यह पर्व मनाया।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस बार दिवाली अपने दोस्तों से साथ मनाई। दरअसल, मुंबई में ही एसआरके के दोस्त द्वारा दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शाहरुख खान शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं, इसलिए उन्होंने इस बार दिवाली का त्योहार आराम करके मनाया। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो और एक नई फोटो शेयर की।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की बधाई दी। बता दें कि खिलाड़ी कुमार ने इस बार दिवाली अपनी पत्नी और पूरे स्टाफ के साथ पूजा-पाठ करके बनाया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रोशनी, रंग और उनसे भी प्यारी मुस्कुराहटें। साल का मेरा सबसे अच्छा दिन! आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे पूरे परिवार की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
सारा अली खान
सारा अली खान ने दिवाली का पर्व करण जौहर, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे संग मनाया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अपने स्पेशल लोगों के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दिवाली की गुड विशेज भी दी हैं।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने दिवाली के मौके पर स्टनिंग ऑरेंज कलर का लहंगा पहना। ऑरेंज लहंगा-चोली संग श्रद्धा ने चोकर नेकपीस कैरी करके अपने लुक को कंप्लीट किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने दिवाली पर खास डिमांड करते हुए लिखा- दिवाली साल में 3 बार क्यों नहीं हो सकती है?
View this post on Instagram
मलाइका-अर्जुन
मलाइका और अर्जुन ने दिवाली एक साथ मनाई। दोनों, सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में एक साथ स्पॉट हुए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े एंट्री की। इस मौके पर अर्जुन कपूर हमेशा की तरह अपने ओवरऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए। वहीं, मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं।
View this post on Instagram
कटरीना-विक्की
कटरीना कैफ ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली विक्की संग मनाई है। इस मौके पर विक्की ने अपनी पत्नी कटरीना के साथ एक खास तस्वीर भी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में विक्की और कटरीना माता लक्ष्मी की पूजा करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों को सिंपल एथनिक लुक में देखा जा सकता है। कटरीना ने गुलाबी सलवार के साथ एक सफेद कुर्ता पहना है और उनके सिर पर पीले रंग का दुपट्टा है। वहीं, विक्की को सफेद कुर्ता पायजामा में देखा जा सकता है।
View this post on Instagram