Bollywood: प्यार की खातिर नहीं की करियर की परवाह, सिल्वर स्क्रीन को इन हसीनाओं ने कहा अलविदा
फिल्मी करियर टॉप पर होने के बावजूद भी इन हसीनाओं ने परिवार को चुना और शादी रचा ली। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी शानदार और जबर्दस्त एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं। पर्दे पर इन हसीनाओं को देखने के लिए इनके फैंस काफी बेकार रहते हैं। फैंस इन अपने पसंदीदा स्टार के बारे में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सब कुछ जानने की इच्छा रखते हैं। बी-टाउन में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपना करियर उस समय पर छोड़ा जब वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। फिल्मी करियर टॉप पर होने के बावजूद भी इन हसीनाओं ने परिवार को चुना और शादी रचा ली। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे…
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर का। एक्ट्रेस ने राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, हीरो नंबर वन जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। मगर जब करिश्मा का करियर टॉप पर था तब उन्होंने अपने फिल्मी करियर को छोड़ प्यार को चुना और शादी रचा ली थी। शादी के बाद उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली।
सलमान खान की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया में सुमन का किरदार निभाने वाली और दर्शकों को प्रेम का पाठ पढ़ाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी उस समय शादी रचाई,जब उनका फिल्मी करियर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था। एक्ट्रेस ने हिमालय दासानी से शादी कर ली और फिर एक्टिंग से दूर हो गईं। एक्ट्रेस को कई साल बाद सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक कैमियो रोल में देखा गया था।
बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से दो स्टार किड्स रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। मगर सोनम ने कुछ ही समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। एक्ट्रेस इसके बाद नीरजा जैसी शानदार फिल्मों में नजर आईं। मगर जिस वक्त सोनम ने अपने करियर को बीच में ही छोड़कर जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचा ली। इसके बाद एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं। फिलहाल सोनम अपने परिवार को समय दे रही हैं।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही राजनेता फहाद अहम से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। स्वरा ने अपने करियर को बीच में ही छोड़कर शादी करने का फैसला लिया। अभी फिलहाल एक्ट्रेस का पूरा ध्यान अपने परिवार से बेटी की देखभाल में लगा हुआ है। फिल्मों में कमबैक करने को लेकर उन्होंने कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।
एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने भी करण ग्रोवर से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। मगर अभी उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी देवी की देखभाल में लगा हुआ है। पर्दे पर वापसी करने को लेकर बिपाशा ने किसी भी तरह की जानकारी फैंस के साथ अभी तक साझा नहीं की है।