फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Suhani Sethi Scores 99 marks in two subjects in cbse class 12th result

Suhani Sethi: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सुहानी सेठ का कमाल, 12वीं बोर्ड में मिली शानदार सफलता

Sat, 13 May 2023 03:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 13 May 2023 03:57 PM IST
सार

‘सांड की आंख’ और अक्षय कुमार अभिनीत ‘कठपुतली’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली बाल कलाकार सुहानी सेठी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में जबरदस्त अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Suhani Sethi Scores 99 marks in two subjects in cbse class 12th result
सुहानी सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए और 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है। बोर्ड ने साथ ही घोषणा की कि ‘‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने’’ के लिए कोई मेधा सूची जारी नहीं की जाएगी। इसमें फिल्मों की चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी सेठी ने भी बाजी मारी है। अक्षय कुमार की 'कटपुतली' और भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' में नजर आने वाली सुहानी ने 12वीं के नतीजों में अव्वल नंबरों से पास हुई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में ह्यूमैनिटी (मानविकी) के की स्टूडेंट ने मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में 99 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि अंग्रेजी में उन्हें 98 और ईकोनॉमिक्स में 97 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


सुहानी के माता-पिता हैं डॉक्टर
सुहानी की उम्र अभी 17 साल है। एक्टिंग उनका शौक है। सुहानी के पिता संजीव सेठी और उनमी मां वंदना डॉक्टर हैं। सुहानी ने बताया कि बोर्ड एग्जाम से पहले उन्होंने अपने सारे फिल्म प्रोजेक्ट्स पूरे कर पढ़ाई पर फोकस किया था। वह आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और साथ ही एक्टिंग की दुनिया में भी नाम कमाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सुहानी सेठी ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' में भी काम किया है। जबकि वह करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया के बचपन का रोल प्ले किया था। सुहानी कई पॉपुलर ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भी जमकर झूमा 'पठान', सिनेमाघरों में नाचते नजर आए शाहरुख खान के फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed