{"_id":"62d7d63fa9142402f5595698","slug":"bollywood-actress-sonakshi-sinha-dating-zaheer-iqbal-about-make-relationship-public-with-a-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonakshi-Zaheer: जहीर के साथ जल्द रिश्ता ऑफिशियल करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, फैंस के बीच बनेगी 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी'!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonakshi-Zaheer: जहीर के साथ जल्द रिश्ता ऑफिशियल करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, फैंस के बीच बनेगी 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी'!
Wed, 20 Jul 2022 04:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 20 Jul 2022 04:17 PM IST
सार
बीते काफी समय से ऐसी रिपोर्ट है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं और अब दोनों से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा है कि दोनों अपना रिश्ता ऑफिशियल कर सकते हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते काफी समय से ऐसी रिपोर्ट्स फैंस के बीच चर्चा में हैं, जिसमें दावा किया गया है कि सोनाक्षी जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी होते हैं, जिस वजह से फैंस इन खबरों को सही भी मानते हैं। लेकिन अब तक सोनाक्षी ने अपने और जहीर के रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और अब फैंस का यह इंतजार भी खत्म हो सकता है। सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ अपना रिश्ता पब्लिक कर सकती हैं।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा है कि सोनाक्षी और जहीर एक गाने में साथ नजर आने वाले हैं और इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग दोनों ने कर ली है। दावा किया गया है कि सोनाक्षी इस गाने के जरिए अपना और जहीर का रिश्ता ऑफिशियल करके फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। यानी अब सोनाक्षी और जहीर भी बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में जल्द ही शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
वायरल हो चुकी है शादी की खबर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर भी वायरल हो चुकी है। बीते दिनों, सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह हाथ में पहनी हुई अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और अब वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। कई रिपोर्ट्स में शादी से जुड़ी डिटेल भी सामने आने लगी थी। लेकिन बाद में सोनाक्षी ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो तस्वीरें एक विज्ञापन के शूट की थीं।
विज्ञापन
ऐसे शुरू हुई दोनों की रिश्ते की बात
2 जून को सोनाक्षी सिन्हा हर साल अपना जन्मदिन बनाती हैं। इस बार जहीर ने सोनाक्षी को काफी प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। जहीर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी, मुझे ना मारने के लिए धन्यवाद। आई लव यू।' इस वीडियो पर जवाब देते हुए सोनाक्षी ने जहीर को 'धन्यवाद लव यू' लिखा था। दोनों की इस प्यार भरी बातचीत को देखने के बाद ही फैंस ने मान लिया था कि दोनों प्यार में हैं।