फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Sara Ali Khan shared her beautiful pictures in black net top fans praised her

Photos: सारा अली खान ने जालीदार टॉप पहनकर दिखाईं अपनी कातिल अदाएं, फैंस ने ऐसे की तारीफ

Sun, 13 Feb 2022 06:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा की अदाएं देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
Bollywood actress Sara Ali Khan shared her beautiful pictures in black net top fans praised her
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस हैं, जो अपने अंदाज से हर किसी को खुश कर देती हैं। लेकिन वह अपने गॉर्जियस लुक से भी कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और सिजलिंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी ढेर सारे कमेंट करके प्यार लुटाते हैं। इसी बीच सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन

 
दरअसल, सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का जालीदार टॉप पहना है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खोल रखा है। सारा अपने इस अंदाज में काफी किलर लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ सारा अली खान ने कैप्शन में सूरज की इमोजी लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
सारा अली खान की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महज चंद घंटों में सारा की इस पोस्ट को 6 लाख 48 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा बढ़ भी रहा है। दूसरी तरफ फैंस कमेंट करके भी सारा की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘गले मिलना ना मिलना तो तेरी मर्जी है लेकिन तेरे चेहरे से लगता है तेरा दिल कर रहा है।’ इसके अलावा तमाम फैंस ने हार्ट और फायर के इमोज कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ की है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता धनुष और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में सारा के काम को पसंद किया गया था। वहीं, अब सारा अली खान अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन फिल्म की शूटिंग इंदौर में हुई, जहां से सारा और विक्की की कई तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में दोनों बाइक पर घूमते हुए दिखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed