फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress Richa Chadha Ali Fazal are expecting their first baby, couple announces on social media

Richa Chadha-Ali Fazal: माता-पिता बनने वाले हैं अली फजल-ऋचा चड्ढा, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

Fri, 09 Feb 2024 11:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 09 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

इस खबर की घोषणा करते ही ऋचा और अली के दोस्तों और नेटिजंस ने दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
bollywood actress Richa Chadha Ali Fazal are expecting their first baby, couple announces on social media
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने हमेशा के लिए एक दूजे का होने का फैसला कर लिया था। पिछले साल ही इस कपल ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन फंक्शन का आयोजन किया था। अब इस जोड़े ने घोषणा की है कि वे जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।  

विज्ञापन

Kill: करण जौहर ने उठाया 'किल' की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी लक्ष्य लालवानी की फिल्म

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

कपल ने यह खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। ऋचा और अली ने शुक्रवार (नौ फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए इस बात की जानकारी दी। 1+1=3 लिखे हुए एक फोटो के साथ अली ने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा, "एक छोटे से दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज होती है।"
Amitabh Bachchan Ayodhya Visit: श्रीराम की नगरी पधारे बिग बी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे ये काम

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे बधाई
इस खबर की घोषणा करते ही उनके दोस्तों और नेटिजंस ने दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा,  "गलत गणना करने पर भी आपको पूरे अंक दिए जाएंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मिनी गुड्डू भैया"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "घोषणा करने का यह अब तक का सबसे क्यूट अंदाज है।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कपल को शुभकामनाएं दीं।
Arbaaz Khan: एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया पर भड़के अरबाज, ब्रेकअप के बारे में झूठी खबर फैलाने पर लगाई लताड़!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed