फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Priyanka Chopra angry

बॉलीवुड स्टार्स को शादीशुदा हीरोइनें क्यों नहीं मंजूर?

Mon, 29 Dec 2014 08:28 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Priyanka Chopra angry

प्रियंका चोपड़ा आजकल बॉलीवुड के हीरोज से नाराज हैं। इसका कारण उन्होंने बॉलीवुड हीरोज के शादीशुदा हीरोइनें के साथ काम नहीं करने को बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने बॉलीवुड के सामने सवाल उठाया है कि हिंदी फिल्मों में 40 और 50 साल पार कर चुके हीरो को अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते तो बखूबी स्वीकार कर लिया जाता है, लेकिन उम्रदराज हीरोइनों से ये हीरो क्यों गुरेज करते हैं? प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के इसी चलन से नाराज हैं और इसमें बदलाव भी चाहती हैं। इसके लिए वह भारतीय दर्शकों की 'मानसिकता' को जिम्मेदार मानती हैं।
विज्ञापन


प्रियंका चाहती हैं बॉलीवुड में नए टैलेंट को मिले जगह

Bollywood actress Priyanka Chopra angry

प्रियंका मशहूर अमरीकी टीवी नेटवर्क एबीसी टेलीविजन स्टूडियो से भी हाल ही में जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मुझे चैनल ने एक टैलेंट के रूप में साइन किया है। मेरे इर्द-गिर्द एक शो लिखा जाएगा, जिसका जॉनर फिलहाल तय नहीं है। मैं इसी तर्ज पर चाहती हूं कि बॉलीवुड में भी नए टैलेंट को जगह मिले।

प्रियंका आने वाले समय में निर्माता बनने जा रही हैं। उनकी पहली फ़िल्म होगी 'मैडम जी'। वह कहती हैं, "मैं नए कलाकारों को मौका देना चाहती हूं। मेरी बहनें फ‌िल्मों में आ रही हैं, लेकिन उनके लिए ये सब आसान है। मैं जब फ‌िल्मों में आई तो मेरे आगे पीछे बॉलीवुड में कोई नहीं था। इस वजह से मैं युवा टैलेंट को मौका देना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed