फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Dia Mirza felicitated youth icon award 2022 to sachin awasthi

मशहूर फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा ने किया सचिन अवस्थी को यूथ आइकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित

Mon, 25 Jul 2022 10:02 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Mon, 25 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष एवं श्री राम सेवा मिशन के चेयरमैन सचिन अवस्थी मुंबई में यूथ आइकॉन अवार्ड से हुए सम्मानित।

विज्ञापन
Bollywood Actress Dia Mirza felicitated youth icon award 2022 to sachin awasthi
सचिन अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन अवस्थी एक विश्व विख्यात समाजसेवी के साथ-साथ राष्ट्रवादी चिंतनकर्ता भी हैं। मुंबई में आयोजित लीडरशिप एक्सिलेंस अवार्ड में भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री दिया मिर्जा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और सचिन अवस्थी को लीडरशिप एक्सिलेंस अवार्ड में यूथ आइकॉन इन सोशल वर्क से सम्मानित किया। श्री अवस्थी को साल 2020 में ग्लोबल हयूमेनेटेरियन अवार्ड से भी लंदन में सम्मानित किया गया था। कोरोना के दौरान की गई समाजसेवी कार्य के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया गया था। साथ ही, श्री अवस्थी ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड्स से भी सम्मानित हो चुके हैं। कोरोना महामारी के काल में आगरा में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ जी की दुःखद मौत के बाद सचिन अवस्थी ने नेशनल मीडिया क्लब द्वारा वेबिनार के माध्यम से किए गए श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर सचिन अवस्थी ने स्व. पंकज कुलश्रेष्ठ जी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।

विज्ञापन


सचिन अवस्थी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर न केवल भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि उन सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा की, जिन्हें मदद की तुरंत आवश्यकता थी।

सचिन अवस्थी को यूथ आइकन अवार्ड से मुंबई में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सचिन अवस्थी के करियर को एक नई ऊंचाई देगा और आने वाले समय में सचिन अवस्थी जैसे नौजवानों को राष्ट्रवादी सोच के साथ समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा और बढ़ावा भी मिलेगा। सचिन अवस्थी जैसे नौजवान आज के दौर में उन सभी नौजवानों के लिए एक मिसाल हैं, जो समाज सेवा के क्षेत्र में अपना करियर स्थापित करना चाहते हैं। साल 2017 में श्री अवस्थी ने स्वच्छता के लिए काम करने वाले लोगों को लखनऊ में सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। साथ ही, सचिन अवस्थी ने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दिखाते हुए एक घायल पड़े पुलिस सिपाही की भी जान बचाई थी, जो एक दुर्घटना के बाद सड़क के किनारे घायल पड़ा था। उसे सचिन ने अपनी कार में आधी रात में अस्पताल पहुंचाया, जिस वजह से उस सिपाही की जान बचाई जा सकी थी।
विज्ञापन


यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित होने के बाद सचिन अवस्थी ने इस सम्मान समारोह के आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले पांच साल में वह देश और विदेश की युवाओं को साथ लेकर देश और दुनिया के करीब एक लाख लोगों की सीधे तौर पर मदद करेंगे। साथ ही, युवाओं को समाजसेवा में आगे लाने का भी प्रयास करेंगे। सचिन अवस्थी का मिशन श्रीराम सेवा मिशन भी अपने कार्यों को आगे बढ़ाएगा। पवित्र गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से हरिद्वार से वाराणसी तक पांच दिवसीय स्वच्छ गंगा (River Ganga) जागरूकता यात्रा निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी सचिन अवस्थी की पत्र लिखकर प्रशंसा कर चुके हैं। हाल ही में सचिन अवस्थी की संस्था नेशनल मीडिया क्लब द्वारा प्रकाशित उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्ट्री 2022 के विशेष अंक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा किया गया। साथ ही, इस डायरेक्ट्री की एक कॉपी सभी MLA, MLC को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान दी गई, जिसे पाकर सभी बहुत प्रसन्न दिखे और डायरेक्ट्री में दी हुई जानकारी को बहुत उपयोगी बताया। सचिन अवस्थी कहते हैं कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने को प्रेरणा उन्हें पिता रमेश अवस्थी से मिलती है, जो भारत के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं। श्री अवस्थी के छोटे भाई शुभम अवस्थी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं, जो अपनी PIL के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed