{"_id":"5e3d2f368ebc3ee5e730d3b0","slug":"bollywood-actress-alia-bhatt-celebrated-fan-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैनकाइंड के जरिए आलिया भट्ट ने मनाया अपने प्रशंसक का जन्मदिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैनकाइंड के जरिए आलिया भट्ट ने मनाया अपने प्रशंसक का जन्मदिन
Fri, 07 Feb 2020 03:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 07 Feb 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt celebrated fan birthday
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशंसक अक्सर अपने पसंदीदा सितारों से मिलने पर बहुत भावुक हो जाते हैं। ऐसे ही एक फैन ने आलिया भट्ट के साथ एक्सक्लूसिव मीटिंग की थी, जहां उन्हें अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला के फैनकाइंड फाउंडेशन के हिस्से के तौर पर आलिया के साथ केक बेक करने का मौका मिला।
विज्ञापन
वर्षा नामक प्रशंसक आलिया से मिलना चाहती थी और आलिया के लिए केक बनाना चाहती थीं। अंशुला ने केक बेक करने के लिए वर्षा के जन्मदिन की ही डेट चुनी और आलिया ने वर्षा के लिए केक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं बल्कि आलिया ने जोरों शोरों से गाना गाते हुए और हैप्पी बर्थडे वर्षा ऐसा चिल्लाते हुए अपनी प्रशंसक का जन्मदिन मनाया। जाहिर है वर्षा का तो दिन ही बन गया, अल्ट्रा-एनर्जेटिक तरीके से अपना जन्मदिन मना रही आलिया को देख वर्षा की आंखों में आंसु आ गए। यह देख आलिया ने तुरंत वर्षा की आंखे पोंछकर उन्हें हंसाया। इस सुनहरे पल के लिए वर्षा ने फैनकाइंड फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया |