{"_id":"5933d5214f1c1bac0dbddefa","slug":"bollywood-actor-sidharth-malhotra-to-start-aiyaari-shooting-in-kashmir-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शुरू होगी सिद्धार्थ की इस फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर में शुरू होगी सिद्धार्थ की इस फिल्म की शूटिंग
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'इत्तेफाक' की शूटिंग पूरी की है और अब वो जल्द ही अगली फिल्म के लिए कश्मीर रवाना होने वाले हैं। यहां वो 'अय्यारी' की शूटिंग शुरू करेंगे। सिद्धार्थ ने बताया, मैंने 'इत्तेफाक' की शूटिंग खत्म कर ली है। अब मैं जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म अय्यारी शुरू करुंगा। इसके लिए मैं कश्मीर जा रहा हूं।'
विज्ञापन
'अय्यारी' एक क्राइम ड्रामा है जिसे नीरज पांडे ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी का भी अहम रोल है। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
इस साल सिद्धार्थ की फिल्म 'रीलोडेड' रिलीज की जाएगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। 'रिलोडेड' फिल्म 'बैंग-बैंग' का सीक्वल है जिसमें सिद्धार्थ के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। इसके अलावा 'इत्तेफाक' साठ के दशक में इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक है और इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
विज्ञापन