Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Shahid Kapoor shared the poster of the film Jersey and told when the trailer will be released

फिल्म जर्सी: शाहिद कपूर ने पोस्टर शेयर कर बताया कब लॉन्च होगा ट्रेलर? फैंस बोले- वेटिंग

Mon, 22 Nov 2021 07:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Nov 2021 07:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी आने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी दी है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा?

विज्ञापन
Bollywood actor Shahid Kapoor shared the poster of the film Jersey and told when the trailer will be released
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी आने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी दी है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा? शाहिद कपूर ने लिखा है, फिल्म जर्सी का ट्रेलर कल यानी 23 नवंबर शाम 5.30 बजे लॉन्च होगा। गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन


फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर सफेद जर्सी पहने स्टेडियम में बैट लहराते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने फिल्म के पोस्टर के कैप्शन में लिखा कि यह समय है ! हमने 2 साल तक इस भावना को आपके साथ साझा करने का इंतजार किया है। यह कहानी खास है। यह टीम खास है। यह किरदार खास है।आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को वह महसूस होगा जो मैंने उसे खेलते समय महसूस किया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद कपूर की तरफ से फिल्म का पोस्टर शेयर करते और ट्रेलर तारीख बताते ही उनके फैंस खुश हो गये हैं। इस पोस्ट के नीचे फैंस ने लिखा है कि वह इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। शाहिद कपूर की इस पोस्ट को अब तक 6 लाख 83 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं। फैंस पोस्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed