फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Prem Chopra Death Rumours Viral on Social Media Actor said I am Fine

Prem Chopra: सोशल मीडिया पर उड़ी प्रेम चोपड़ा के निधन की अफवाह, एक्टर बोले- मैं जिंदा हूं

Wed, 27 Jul 2022 07:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Jul 2022 07:42 PM IST
सार

इस फेक न्यूज के फैलने के बाद खुद प्रेम चोपड़ा को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'यह दुखद नहीं तो और क्या है कि कोई गलत तरीके से मेरे निधन की खबर फैला कर खुश हो रहा है।' 

विज्ञापन
Bollywood Actor Prem Chopra Death Rumours Viral on Social Media Actor said I am Fine
प्रेम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा बुधावार को अचानक सुर्खियों में आए गए। दरअसल, उनकी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। यह खबर जंगल में आग की तरह इस तरह फैली की अभिनेता को खुद सामने आकर इसका खंडन करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर की मौत की अफवाह उड़ाई गई हो। इससे पहले भी कई अभिनेताओं की निधन की खबर वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा को आना पड़ा सामने
इस फेक न्यूज के फैलने के बाद खुद प्रेम चोपड़ा को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'यह दुखद नहीं तो और क्या है कि कोई गलत तरीके से मेरे निधन की खबर फैला कर खुश हो रहा है। मैं बिलकुल ठीक और स्वस्थ हूं। सुबह से मेरे बारे में जानने के लिए फोन आ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर जताई नाराजगी

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के फोन सुबह से उनके पास आ चुके हैं। एक्टर ने बताया कि राकेश रोशन, ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा सहित अब तक कई लोग मेरा स्वास्थ्य जानने के लिए मुझे कॉल कर चुके हैं। उन्होंने इन अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चार महीने पहले जीतेंद्र के साथ भी ऐसा ही किया गया था। इस तरह की अफवाहें जल्द से जल्द बंद होनी चाहिए।

विज्ञापन

कोरोना से जंग जीत चुके हैं एक्टर

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी इस साल जनवरी में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि इलाज के बाद दोनों ने इस खतरनाक वायरस को मात दे दी थी। फिलहाल एक्टर पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रेम चोपड़ा पुराना जमाने की कई फिल्मों में बतौर विलेन काम कर चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में वह अब तक 380 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed