फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui Said He was feeling insecure because of his skin tone details Inside

Nawazuddin Siddiqui: त्वचा के रंग के कारण नवाजुद्दीन में आ गई थी आत्मविश्वास की कमी, अभिनेता ने किया खुलासा

Tue, 07 Nov 2023 10:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Nov 2023 10:31 PM IST
सार

नवाजुद्दीन ने बताया कि लोग उन्हें जिस तरह से देखते थे, उस वजह से उन्हें भी वैसा ही लगने लगा था, लेकिन जब वह उस माहौल से बाहर निकले तो सब बदल गया।

विज्ञापन
Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui Said He was feeling insecure because of his skin tone details Inside
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के सबसे उम्दा कलाकारों मे से एक हैं। अपने असाधारण अभिनय कौशल से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता ने हाल ही में  अपने करियर के शुरुआती दिनों के अनुभव साझा किए हैं। एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक समय पर 'अपरंपरागत हीरो' का लेबल दिया गया था। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि त्वचा के रंग के कारण उन्हें आत्मविश्वास से भी कमी महसूस होती थी।

विज्ञापन

Jigarthanda Double X: दर्शकों को पसंद आ रहा जिगरथंडा डबल एक्स का ट्रेलर, फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार

विज्ञापन

नवाजुद्दीन ने किया खुलासा

बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा कि कई साल तक उनका मानना था कि वह 'अच्छे दिखने वाले लड़के नहीं' हैं, लेकिन बाद में अपने करियर में उन्हें खुद पर भरोसा हुआ। अभिनेता ने कबूल किया कि दूसरों की तरह वह भी फेयरनेस क्रीम की दुनिया में फंस गए थे। उन्होंने कहा, "शुरुआती दिनों में मैं अपनी त्वचा के रंग के कारण असुरक्षित था। मैं बहुत सारी क्रीम लगाता था लेकिन कुछ भी नहीं बदला। बाद में मुझे एहसास हुआ जैसा हूं वैसा ठीक हूं।"

ऐसे लौटा आत्मविश्वास

नवाजुद्दीन ने बताया कि लोग उन्हें जिस तरह से देखते थे, उस वजह से उन्हें भी वैसा ही लगने लगा था, लेकिन जब वह उस माहौल से बाहर निकले तो सब बदल गया। उन्होंने कहा, "मैं काफी समय तक ऐसा महसूस होता था कि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं, लेकिन जब मैं बाहर गया तो मुझे एहसास हुआ कि मैं ठीक हूं, मेरा चेहरा ठीक है।"

विज्ञापन

खुद को साबित करने में लगा लंबा समय

इसके बाद नवाज़ुद्दीन ने कहा कि जब से उन्होंने खुद को अलग तरह से देखा तब से उनकी त्वचा के रंग के कारण उनकी असुरक्षा धीरे-धीरे कम होने लगी। उन्होंने बताया, "आप कैसे नजर आते हैं, इसके बारे में आश्वस्त होना बहुत अहम है। जो असुरक्षा आती है वह आमतौर पर दूसरे लोगों की वजह से आती है।" इसके बाद उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को उस जगह तक पहुंचना होता है जहां वे अपनी त्वचा को लेकर आत्मविश्वास महसूस करते हैं और जिस तरह से दिखते हैं उसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह साबित करने में 10-12 साल लग गए कि वह एक अभिनेता हैं और दर्शक अब उन्हें अधिक स्वीकार करने लगे हैं।
Urmila Nimbalkar: फैन ने उर्मिला निंबालकर के बेटे के साथ की बदसलूकी, इंटरनेट पर जमकर भड़कीं मराठी एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed