फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jigarthanda Double X Hindi Trailer Fans are Excited to Watch RAGHAVA LAWRENCE Film

Jigarthanda Double X: दर्शकों को पसंद आ रहा जिगरथंडा डबल एक्स का ट्रेलर, फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार

Tue, 07 Nov 2023 08:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Nov 2023 08:23 PM IST
सार

जिगरथंडा डबल एक्स की कहानी 1975 के दौर में बुनी गई है। यह एक फिल्म के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका निर्देशन रे दासन (एसजे सूर्या) ने किया है और इसमें पांडियन (राघव लॉरेंस) मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Jigarthanda Double X Hindi Trailer Fans are Excited to Watch RAGHAVA LAWRENCE Film
जिगरथंडा डबल एक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक सुब्बाराज की जिगरथंडा डबल एक्स 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एसजे सूर्या और राघव लॉरेंस अभिनीत इस फिल्म का हाल ही में हिंदी ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

Yatra 2: बड़े पर्दे पर सोनिया गांधी के रोल में दिखेंगी जर्मनी की यह अभिनेत्री, फर्स्ट लुक देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

जिगरथंडा डबल एक्स की कहानी 1975 के दौर में बुनी गई है। यह एक फिल्म के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका निर्देशन रे दासन (एसजे सूर्या) ने किया है और इसमें पांडियन (राघव लॉरेंस) मुख्य भूमिका में हैं। कैसे पांडियन अपने दुश्मनों के एक समूह से निपटता है जो शूटिंग को बाधित करने और उसे नीचे गिराने की कोशिश करते हैं, यही कथानक है।

हिंदी दर्शकों को पसंद आया ट्रेलर

हिंदी दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इसे मास्टरपीस बता डाला। वहीं, एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ''इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स को कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

बीटीएस वीडियो भी आया था सामने

बता दें कि इस फिल्म की टीम ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें जिगरथंडा डबल एक्स के कुछ बिहाइंड द सीन शामिल थे। इस वीडियो में कार्तिक सुब्बाराज और उनकी टीम एक स्थान की तलाश में नजर आ रहे हैं। उन्हें जंगल के बीच में एक आदर्श स्थान की तलाश करते देखा जा सकता है। आगे वे जंगल के बीच में एक विशाल अस्थायी सेट भी बनाते हैं।

पहले भाग से काफी अगल है यह फिल्म

कार्तिक सुब्बाराज ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि दोनों फिल्मों में एक फिल्म निर्माता और एक गैंगस्टर से अभिनेता बने शख्स की  है, इसके अलावा फिल्म में कोई भी समानता नहीं है। कार्तिक सुब्बाराज की चार वर्षों के बाद यह पहली फिल्म आ रही है, जिसकी वजह से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। जिगरथंडा डबल एक्स तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का मुकाबला कार्ति की जापान और विक्रम प्रभु की रेड से होगा। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को मिल गए हैं।
Varun Tej-Lavanya Tripathi: क्या वरुण-लावण्या की शादी की फिल्म ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? यहां जानें सच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed