{"_id":"65cf16ce93056200bd004b1c","slug":"bollywood-actor-nawazuddin-siddiqui-reveals-he-felt-guilty-for-taking-money-for-rajinikanth-film-petta-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने क्यों बोला ऐसा? नहीं लेना चाहिए था रजनीकांत की फिल्म करने के लिए पैसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने क्यों बोला ऐसा? नहीं लेना चाहिए था रजनीकांत की फिल्म करने के लिए पैसा
Fri, 16 Feb 2024 01:41 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
नवाज ने हाल ही में कहा,‘जब मैं रजनी सर के साथ 'पेट्टा' कर रहा था, तब शूटिंग खत्म होने के बाद मुझे अपराधबोध हुआ और लगा कि मैं उस काम के लिए पैसे ले रहा था जिसके बारे में खुद कुछ ज्यादा नहीं पता था। मैं सिर्फ डायलाॅग के हिसाब से लिप-सिंक कर रहा था।
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : Nawazuddin instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी डेब्यू तेलुगू फिल्म ‘सैंधव’ से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान नवाज को याद आया अपने तमिल डेब्यू के बारे में। उन्हें लग रहा है कि अपनी तमिल डेब्यू 'पेट्टा' में वह अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाए। इसमें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में थे। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।
नवाज को हो रहा अफसोस
नवाज को अफसोस हो रहा है कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्होंने अपने डायलाॅग्स के अर्थ को अच्छी तरह नहीं समझा और सिर्फ उनका लिप-सिंक ही किया। इस बारे मे नवाज ने हाल ही में कहा,‘जब मैं रजनी सर के साथ 'पेट्टा' कर रहा था, तब शूटिंग खत्म होने के बाद मुझे अपराधबोध हुआ और लगा कि मैं उस काम के लिए पैसे ले रहा था, जिसके बारे में मुझे खुद कुछ ज्यादा नहीं पता था। मैं सिर्फ डायलाॅग के हिसाब लिप—सिंक कर रहा था। कई सारी चीजें मुझे वहां समझ नहीं आ रही थीं।’
यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan: पैपराजी के सामने नहीं झिझकते मलाइका के लाडले अरहान, अरबाज ने कहा- 'वह पोज देने में बहुत सहज हैं'
विज्ञापन
पता नहीं ऐसा क्यों किया?
अब ऐसे में नवाज को महसूस हो रहा है कि जैसे अपने काम का पैसा लेकर उन्होंने कुछ गलत कर दिया। नवाज बोले,‘पता नहीं मैंने ऐसा क्यों किया? कई ऐसे शब्द थे जो मुझे समझ नहीं आ रहे थे, लेकिन मैं बस उन्हें बोलने की एक्टिंग कर रहा था। जब आपके ऐसे काम की सराहना की जाए, तो आपके पास सिर छुपाने के अलावा क्या चारा बच जाता है। फिर जब आप इस काम के लिए पैसे भी ले लेते हो, तो लगता है कि कोई धोखेबाजी कर रहे हो। आपके पास अफसोस करने या अपराधबोध से भर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बच जाता।’
यह भी पढ़ें: रकुल और जैकी की फिल्मी प्रेम कहानी तस्वीरों की जुबानी
अब हर काम खुद किया
अगर बात नवाज की तेलुगू फिल्म 'सैंधव' की करें, तो यहां ऐसा नहीं है। यहां हर काम उन्होंने खुद किया है और वो भी बहुत सोच-समझकर। नवाज ने इस बारे मे बताया, ‘ मैंने पिछली बार से सबक लेकर अब अपनी फिल्म ‘सैंधव’ के लिए हर चीज खुद ही की है। मैंने अपना डबिंग भी खुद किया है और मेरे द्वारा बोले जाने वाले हर डायलाॅग का मतलब मुझे साफ-साफ पता है, तो यहां मैंने अफसोस करने वाला काम नहीं किया।’
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: आखिर किसे नहीं पसंद है शाहरुख और काजोल को एक साथ देखना, खुद अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा