फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol Talk About Struggles days And His Support System

Bobby Deol: बॉबी देओल ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय, संघर्ष के दिनों में कैसे बरकरार रखा हौसला?

Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
सार

एक मुश्किल वक्त देखने के बाद बॉबी देओल ने अपने अभिनय करियर की नई पारी शुरू की है। वह विलेन के रोल करके बड़े पर्दे और वेब सीरीज पर छा गए हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने बताया कि मुश्किल वक्त में उन्होंने कैसे अपना हौसला बरकरार रखा? साथ ही अपनी सफलता का श्रेय किसे देते हैं? 

विज्ञापन
Bobby Deol Talk About Struggles days And His Support System
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iambobbydeol

विस्तार

बॉबी देओल ने बॉलीवुड में बतौर हीरो करियर शुरू किया, अपने लिए एक अलग जगह भी बनाई। लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। लेकिन बॉबी ने हार नहीं मानी और फिर से वापसी की है। एक नए अंदाज में वह अब दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में अभिनेता बॉबी देओल ने बात की है। 

विज्ञापन

परिवार से मिलता है हौसला 
बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में बॉबी देओल बताते हैं, ‘ मैं आज जो कुछ भी हूं, उसकी वजह पापा (धर्मेंद्र) और मम्मी (प्रकाश कौर) हैं। पापा को मैंने हमेशा जमीन से जुड़ा हुआ पाया, वह हमेशा खुद के प्रति सच्चे बने रहे।’ पिता धर्मेंद्र की इसी बात ने बॉबी देओल को भी जमीन से जुड़े रहना सीखा दिया। साथ ही वह अपनी मां और दादी के योगदान का भी जिक्र करते हैं, उनके कारण भी वह एक बेहतर इंसान बने। इन्हीं बातों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन

पत्नी को दिया सफलता का श्रेय 
आगे बॉबी देओल बताते हैं कि मुश्किल वक्त में पत्नी तान्या से बहुत साथ दिया। हमेशा बॉबी पर भरोसा दिखाया। उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। बॉबी कहते हैं, ‘तान्या ने हमेशा मुझे महसूस कराया कि मैं स्पेशल हूं।’ वह पत्नी को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं, साथ ही अपना सफलता का श्रेय माता-पिता और पत्नी को देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी देओल का करियर फ्रंट 
इन दिनों बॉबी देओल हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी एक फिल्म ‘डाकू महाराज’ रिलीज हुई। इसके अलावा वेब सीरीज ‘आश्रम’ का नया सीजन भी आया, इसमें बॉबी देओल ने बाबा निराला का रोल किया है। इस किरदार में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया है। इस साल अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘अल्फा’ में भी वह नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed