फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol Talk About His Alcohol Addiction Due To Career Failure

Bobby Deol: ‘शराब ही मेरा सहारा थी’, अपने अल्कोहल एडिक्शन को लेकर बॉबी देओल ने किया खुलासा

Fri, 26 Sep 2025 09:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Sep 2025 09:31 PM IST
सार

Bobby Deol Alcohol Addiction: बॉबी देओल के अपने करियर और जिंदगी के बुरे दौर के बारे में खुलकर बात की है। शराब की लत के कारण उनकी जिंदगी खराब हो चुकी थी, इस बारे में खुलासा किया है। जानिए, इस बुरी लत से वह कैसे बाहर निकले?

विज्ञापन
Bobby Deol Talk About His Alcohol Addiction Due To Career Failure
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज को लेकर बॉबी देओल चर्चा में हैं। अभिनेता का करियर भी अच्छा चल रहा है। लेकिन एक वक्त था, जब उनका करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया, तब वह अल्कोहल एडिक्शन के शिकार हुए। शराब की लत ने उनकी और परिवार की जिंदगी खराब कर दी थी। इस बारे में बॉबी देओल ने खुलकर बात की है।

विज्ञापन


करियर में असफलता के कारण शराब पीने लगे बॉबी 
बॉबी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर अपनी शराब की लत के बारे में बात की। वह कहते हैं,  ‘मैंने बहुत पीना शुरू कर दिया, बिना यह समझे कि शराब मेरे साथ क्या कर रही है। मैं दुनिया को मेरी क्षमता को न पहचानने का दोष देता रहा। मुझे दूसरे एक्टर्स से जलन होती थी, लेकिन यह नहीं सोचता था कि वे सफल क्यों हो रहे हैं। लोग उन्हें इसलिए पसंद कर रहे थे क्योंकि वे कड़ी मेहनत कर रहे थे। सलमान खान और शाहरुख खान अपने कॉन्फिडेंस और कड़ी मेहनत की वजह से ही आज टॉप पर हैं।’  
विज्ञापन

वह पॉडकास्ट में कहते हैं, ‘आप यह मानने लगते हैं कि आप बेकार हैं, यह बात आपको निराश कर देती है। क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं, शराब ने मुझे और कमजोर कर दिया। उस समय शराब ही मेरा एकमात्र सहारा थी।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिक्शन से कैसे बाहर निकले बॉबी देओल
बॉबी देओल ने बताया कि शराब की लत के कारण उनके परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ा। वह पॉडकास्ट में कहते हैं, ‘‘मैं रोज पीता था, लेकिन जब भी पीता था, तो मेरा परिवार मुझसे डर जाता था। मैं घर पर ही रहता था और एक दिन मैंने अपने बेटे को अपनी पत्नी से कहते सुना, 'मां आप रोज काम पर जाती हो, लेकिन पापा घर पर ही रहते हैं।' इस बात ने सब कुछ बदल दिया। मैं इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। सोचने लगा कि मैं कैसा पिता बन रहा था?' 

ये खबर भी पढ़ें: They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ 

एक साल पहले छोड़ दी शराब 
बॉबी देओल बताते हैं कि उन्हें एक साल से शराब को हाथ नहीं लगाया है। वह कहते हैं, ‘शराब आपके दिमाग को खराब कर देती है। आपको पता ही नहीं चलता कि आप क्या कह रहे हैं। यह सिर्फ गुस्सा है। लोग सोचते हैं कि शराब लोगों से सच बुलवाती है, लेकिन यह सच नहीं है, यह आपके अंदर का दर्द है जो बाहर आ रहा है। लेकिन आपके सबसे करीबी लोग इसका खामियाजा भुगतते हैं, उन्हें इसे सहना पड़ता है। मैंने आखिरकार शराब पीना छोड़ दिया, एक साल से ज्यादा हो गया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed