Bobby Deol: बॉबी बोले, ‘हम देओल बहुत इमोशनल हैं’, लोगों ने फायदा उठाया; क्या इस वजह से अभिनेता में आया बदलाव?
बॉबी देओल ने हालिया एक इंटरव्यू में बताया कि पिता धर्मेंद्र, भाई सनी देओल और खुद उनका फायदा कई बार लोगों ने उठाया क्योंकि देओल फैमिली मेंबर्स काफी इमोशनल हैं।
विस्तार
बॉबी देओल ने अपने करियर की दूसरी पारी अलग ढंग से शुरू की। वह वेब सीरीज, फिल्मों में विलेन के रोल में दिख रहे हैं। बड़े पर्दे पर वह कितने ही खूंखार क्यों ना दिखते हों, असल जिंदगी में वह बहुत सीधे किस्म के इंसान हैं। बॉबी का कहना है कि उनके पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल भी ऐसे ही हैं। देओल फैमिली के इमोशनल होने का फायदा कई लोगों ने उठाया है।
हमारा परिवार बहुत इमोशनल है
हाल में इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि पापा धर्मेंद्र, भाई सनी देओल और वह बहुत ही सरल किस्म के लोग हैं। इस बात का फायदा कई लोगों ने उठाया लेकिन इसके बावजूद भी देओल फैमिली और बॉबी देओल का नेचर नहीं बदला है।
भाई से सीखा अनुशासन
इस बातचीत में बॉबी देओल कहते हैं, ‘सनी भैया और मुझमें काफी एज गैप है। उन्होंने मुझे बचपन से अनुशासन में रहने की सीख दी है। वह मुझे बचपन में सुबह पांच बजे उठा देते थे और एक्सरसाइज करने को कहते थे। तब बुरा लगता था लेकिन आज मैं एक अनुशासित दिनचर्या का पालन करता हूं तो इसकी वजह मेरे भैया हैं।’
बॉबी देओल का करियर फ्रंट
बॉबी देओल फिल्म ‘एनिमल’ और वेब सीरीज ‘आश्रम’ में नेगेटिव रोल निभाकर चर्चा में आए थे। वह साउथ की फिल्मों में भी विलेन का रोल कर रहे हैं। इस साल वह हिंदी फिल्म ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे। साथ ही एक साउथ फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ भी कर रहे हैं।