फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol completed 30 years in cinema share many emotions worthwhile by your love

Bobby Deol: बॉबी देओल को सिनेमा में पूरे हुए 30 साल, फिल्म 'बरसात' से शुरू किया था करियर

Mon, 06 Oct 2025 12:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

30 Years In Cinema: बॉबी देओल को सिनेमा में आज 6 अक्तूबर को पूरे 30 साल हो गए हैं। अपनी इस खुशखबरी को बॉबी ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही बताया कि अभी तो सिर्फ उन्होंने शुरुआत की है।
 

विज्ञापन
Bobby Deol completed 30 years in cinema share many emotions worthwhile by your love
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol

विस्तार

बॉबी देओल को हिंदी सिनेमा में आज सोमवार 6 अक्तूबर, 2025 को पूरे 30 साल हो गए हैं। इस खुशी में बॉबी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म 'एनिमल', 'बरसात','गुप्त', 'सोल्जर', 'हमराज' के अलावा अपनी सीरीज 'आश्रम' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के कई शानदार वीडियो और तस्वीरों का कोलाज शेयर किया।
विज्ञापन

बॉबी का पोस्ट
बॉबी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई फिल्मों और सीरीज का एक शानदार कोलाज शेयर किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने फिल्म 'एनिमल' में अपने लुक से की। इस शानदार कोलाज के साथ बॉबी ने कैप्शन में लिखा, 'स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर 30 वर्षों की अनेक भावनाएं... आपके प्यार ने सभी को सार्थक बना दिया। वह आग अभी भी जल रही है और मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी को सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
बॉबी देओल को सिनेमा में पूरे 30 साल होने पर कई सेलेब्स और फैंस ने भी बधाई दी है। प्रतीक स्मिता पाटिल ने फायर के साथ किंग क्राउन का इमोजी शेयर किया है। वहीं एक्टर सिकंदर खेन ने लिखा, 'बॉबी को ढेर सारी बधाइयां', निर्देशक नीरज शर्मा ने लिखा, 'मेरे हीरो भाई को ढेर सारा प्यार', एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, 'बधाई हो लॉर्ड बॉबी। यह तो बस शुरुआत है। आपको ढेर सारा प्यार।' वहीं बॉबी के कई फैंस ने भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक सेल्फी, पूजा बेदी से लेकर शबाना आजमी ने लुटाया प्यार
विज्ञापन

बॉबी का करियर
बॉबी देओल को सिनेमा में काम करते हुए पूरे 30 साल हो गए हैं। उन्होंने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'बरसात' के बाद बॉबी ने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी कई सफल फिल्मों और हालिया रिलीज सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब बॉबी फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने विनोद खन्ना को किया याद, साथ ही मनाया 'भूत अंकल' के 19 साल पूरे होने का जश्न

30 साल होने पर बॉबी ने फैंस के साथ मनाया जश्न
आज बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 30 साल हो गए हैं। इस खास मौके को बॉबी ने अपने फैंस के साथ जश्न मनाया। इस खुशी के मौके पर बॉबी ने अपने फैंस के बीच केक काटा। बॉबी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)




View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed