फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol 30th Wedding Anniversary showers love on Wife Tanya shares Special photos on Social Media

बॉबी देओल ने पत्नी तान्या पर लुटाया प्यार, शादी की 30वीं सालगिरह पर साझा की तस्वीरें; सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 31 May 2026 08:02 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 31 May 2026 08:02 AM IST
सार

Bobby Deol 30th Wedding Anniversary: बॉबी देओल की शादी को 30 साल पूरे हो गए हैं। पत्नी तान्या के साथ उन्होंने कल अपनी सालगिरह सेलिब्रेट की है। शनिवार देर रात अभिनेता ने पत्नी के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। जिन सेलेब्स ने उन्हें सालगिरह पर विश किया है, उनकी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Bobby Deol 30th Wedding Anniversary showers love on Wife Tanya shares Special photos on Social Media
बॉबी देओल और पत्नी तान्या - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol

विस्तार

इन दिनों बॉबी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘एनिमल’ फिल्म के बाद वह ‘बंदर’ में अलग तरह के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त बॉबी देओल ने कल अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पत्नी तान्या के लिए कुछ प्यार भरी पोस्ट भी साझा की हैं। 

विज्ञापन

पत्नी तान्या पर बॉबी देओल ने लुटाया प्यार 
अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पत्नी तान्या के साथ बॉबी देओल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बड़े प्यार से तान्या को देखकर रहे हैं, इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट बाॅबी देओल ने री-पोस्ट की हैं। दरअसल, उनके करीबी लोगों बॉबी और तान्या को सालगिरह पर विश किया है। साथ ही इन फोटोज पर प्यार भरा कैप्शन लिखा, ‘सालगिरह की बधाई, लव यू।’ 

विज्ञापन


करीबी लोगों और सेलेब्स ने लुटाया प्यार
आलिम हकीम, फराह खान अली जैसे कई करीबी दोस्तों ने बॉबी और तान्या को सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। फराह खान अली नामी ज्वेलरी डिजाइनर हैं और बॉबी की पत्नी तान्या की दोस्त भी हैं। फराह खान अली ने बॉबी और तान्या के साथ एक फोटो शेयर की हैं, साथ ही इन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी। इसे भी बॉबी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है।


 

Bobby Deol 30th Wedding Anniversary showers love on Wife Tanya shares Special photos on Social Media
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब रिलीज होगी बॉबी की फिल्म 'बंदर'?
फिल्म बंदर को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल एक रॉकस्टार के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक अहम मुद्दे को उठाया गया है, जिसे देखकर फैंस चौंक जाएंगे। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed