Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Black Buck Poaching Case Rajasthan HC to hear actor Salman Khan's appeal on Sep 22

Black Buck Poaching Case: सलमान खान की अपील सुनेगा हाईकोर्ट; 27 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में आया अपडेट

Mon, 28 Jul 2025 07:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:01 PM IST
सार

Black Buck Poaching Case: साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर जोधपुर में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा। साल 2018 में अभिनेता काे दोषी भी ठहराया गया, सजा भी सुनाई गई। इस मामले अब नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Black Buck Poaching Case Rajasthan HC to hear actor Salman Khan's appeal on Sep 22
सलमान खान - फोटो : @twitter: Salman khan

विस्तार

सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई के लिए नई तारीख तय की है। यह तारीख सलमान खान की उस अपील पर सुनवाई के लिए दी गई, जो उन्होंने काला हिरण मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए खिलाफ दायर की थी। अपील की सुनवाई अब राजस्थान हाईकोर्ट 22 सितंबर को करेगी। 

विज्ञापन


सलमान की अपील पर होगी सुनवाई 
पीटीआई के अनुसार जज मनोज कुमार गर्ग सलमान खान की अपील पर सुनवाई करेंगे। साथ ही  राज्य सरकार द्वारा सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह सहित सह-आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ अपील करने की अनुमति पर भी सुनवाई करेंगे। ट्रायल कोर्ट ने 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराया और पांच साल की सजा भी सुनाई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में यह घटनाक्रम तब हुआ, जब सलमान खान की अपील को डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया। यही कारण है कि अब दोनों अपीलों को एक साथ सूचीबद्ध किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात 
सलमान खान के खिलाफ खड़े वकील (अभियोजन पक्ष) महिपाल बिश्नोई ने कहा, ‘सलमान खान के वकीलों ने डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की, जिससे उनके खिलाफ दायर अपील को राज्य सरकार द्वारा दायर अपील के साथ जोड़ दिया जाए।’ वह आगे कहते हैं, ‘कुछ तकनीकी कारणों से केस ट्रांसफर में देरी हुई और इसलिए दोनों अपीलों पर सुनवाई लंबे समय से रुकी हुई थी।’ 


सैफ अली खान और दूसरे एक्टर्स हुए बरी 
साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। सलमा खान को इस केस में सजा भी हुए। जबकि सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, नीलम को बरी कर दिया गया। सलमान खान ने खुद को दोषमुक्त साबित करने के लिए ही अपील दायर की। जबकि राज्य सरकार ने बाकी एक्टर्स को बरी किए जाने के खिलाफ अपील करने की अनुमति मांगने के लिए अपील दायर की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed