फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Raaz Birthday: कौआ बिरयानी से रजिया बेगम तक... क्या आपने देखे हैं विजय राज के छोटे लेकिन दमदार किरदार?

Sun, 05 Jun 2022 07:39 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Jun 2022 07:39 AM IST
विज्ञापन
Birthday special Vijay Raaz amazing character run to gangubai kathiawadi actor play popular roles in big budget film here the list
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जो फिल्मों में छोटा रोल करने के बाद भी फैंस के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ देते हैं। इनमें ही अभिनेता विजय राज का नाम भी लिया जाता है, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है लेकिन इन फिल्मों में अभिनेता का किरदार ज्यादा लंबा नहीं रहा। इसके बावजूद विजय राज ने अपने हर किरदार में जान फूंक देने वाली एक्टिंग कर लोगों को खुश किया है। आज यानी 5 जून को विजय 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1963 में दिल्ली में जन्मे विजय राज ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 10 साल तक थिएटर करने के बाद ही वह फिल्मों में आए और यहां भी उनके काम को पसंद किया गया। आज हम आपको विजय राज के उन किरदारों के बारे में बताते हैं, जो फैंस के बीच काफी मशहूर हुए हैं।  

Birthday special Vijay Raaz amazing character run to gangubai kathiawadi actor play popular roles in big budget film here the list
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया

गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कमाठीपुरा की सेक्स वर्कर गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई' का किरदार निभाया था। फिल्म में विजय 'रजिया बाई' के किरदार में नजर आए थे और इस रोल को उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। इस फिल्म में विजय राज के काम को खूब पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आलिया के साथ साथ विजय राज के काम की भी खूब तारीफ की। 

Birthday special Vijay Raaz amazing character run to gangubai kathiawadi actor play popular roles in big budget film here the list
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया

देली बेली
विजय राज फैंस के बीच फिल्मों में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन फिल्म 'डेली बेली' में विजय डॉन के किरदार में दिखे थे। लेकिन फिल्म में डॉन बनकर विजय राज ने लोगों को डराने की बजाय हंसाने का काम किया था। अभिनेता के काम को दर्शकों को खूब पसंद किया। इस फिल्म में विजय राज के अलावा, इमरान खान, वीर दास, आमिर खान जैसे कलाकार नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special Vijay Raaz amazing character run to gangubai kathiawadi actor play popular roles in big budget film here the list
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम 
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'वेलकम' में भी विजय राज ने अपनी दमदार एक्टिंग से खूब तारीफ बटोरी थी। इस फिल्म में विजय ने नकली डायरेक्टर का किरदार निभाया था और वह नाना पाटेकर को एक्टिंग सिखाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी शानदार डायलॉग डिलीवरी से सबको इम्प्रेस कर दिया था। 

विज्ञापन
Birthday special Vijay Raaz amazing character run to gangubai kathiawadi actor play popular roles in big budget film here the list
धमाल - फोटो : सोशल मीडिया

धमाल 
फिल्म 'धमाल' में विजय राज अपने किरदार को शांत स्वभाव के साथ एक लेवल और ऊपर लेकर गए थे। उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी से सबको हंसाया। इस फिल्म में उनका रोल पांच मिनट से भी कम का था, लेकिन इसके बावजूद वह फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed