फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   birthday special ghulam ali heart touching ghazals Add your playlist

Ghulam Ali Songs: 'हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह...' सुनिए गुलाम अली की ये दिल छू लेने वाली गजलें

Mon, 05 Dec 2022 07:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 05 Dec 2022 07:33 AM IST
विज्ञापन
birthday special ghulam ali heart touching ghazals Add your playlist
गुलाम अली

गजल सुनने के शौकीन हैं तो गुलाम अली साहब की गजलें जरूर सुनी होंगी। उनकी हर गजल में वो दिल की लगी और रवानगी है कि सुनने वाले बस खो जाता है। देश से लेकर विदेशों तक में मशहूर गायक उस्ताद गुलाम अली का जन्म 5 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 1940 में जन्में गुलाम अली पटियाला घराने से ताल्लुक रखते हैं। भारत में तो उनकी गजल के हमेशा दीवाने रहे ही हैं साथ ही उन्होंने अपनी शानदार गजलों से पूरी दुनिया में नाम कमाया है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी ऐसी ही कुछ नायाब गजलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके दिल को छू जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

चमकते हुए चांद को टूटा तारा बना डाला
साल 1990 में रिलीज हुए एलबम 'आवारगी' की गजल 'चमकते हुए चांद को टूटा तारा बना डाला, तेरी आवारगी ने मुझे पागल बना डाला' बेहद पॉपुलर है। इसे अनु मलिक ने संगीत से सजाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुपके चुपके
गुलाम अली की यह गजल साल 1980 में आई एलबम 'चुपके चुपके' की है। उनकी यह गजल भारत में तो पसंद की ही जाती है साथ ही यह विदेशो में भी इसे सुनने वालों की कमी नहीं है।

विज्ञापन

ये दिल ये पागल दिल मेरा
गुलाम अली की यह गजल साल 1980 में आई एलबम 'पागल दिल मेरा' की है। जो किसी के भी दिल को छू जाती है। 

हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह
यह गजल गुलाम अली की सबसे मशहूर गजलों में शामिल है।  साल 1996 में आई एलबम 'तेरे शहर में' की ये गजल खूब सुनी जाती है। 

पत्ता पत्ता बूटा बूटा
गुलाम अली की यह मशहूर गजल ने साल 1998 में आई एलबम 'जुदा भी हो के वो' की है। यह दिल छू लेने वाली गजल काफी लोकप्रिय हुई थी और आज भी गजल प्रेमी से बड़े सुकून के साथ सुनना पसंद करते हैं।

मैं नजर से पी रहा हूं
गुलाम अली यह गजल काफी मशहूर है। उनकी यह शानदार गजल साल 1979 में आई एलबम 'दोस्त बनकर' से है।

वो नहीं मेरा मगर
गुलाम आली और गायिका कविता कृष्णमूर्ति की जुगलबंदी में गायी गई यह खूबसूरत गजल आज भी प्यार में पड़े लोगों के दिल को छू जाती है। इसे साल 2017 में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed