फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Birthday Gift: Nirhua gave a phone of 1.5 lakhs to Amrapali Dubey as a gift Bhojpuri actress said like this thank you

Birthday Gift: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को तोहफे में दिया डेढ़ लाख का फोन, भोजपुरी एक्ट्रेस ने ऐसे कहा शुक्रिया

Wed, 12 Jan 2022 08:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 12 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं आम्रपाली ने मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की मौके पर अभिनेत्री को उनके खास और चाहने वालों ने कई सारे तोहफे भी दिए।

विज्ञापन
Birthday Gift: Nirhua gave a phone of 1.5 lakhs to Amrapali Dubey as a gift Bhojpuri actress said like this thank you
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं आम्रपाली ने मंगलवार को अपने 36वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की मौके पर अभिनेत्री को उनके खास और चाहने वालों ने कई सारे तोहफे भी दिए। एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर मिले इन सभी तोहफों के बारे में इंस्टाग्राम को जानकारी दी।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके इस खास मौके पर उन्हें क्या-क्या तोहफे मिले। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर शेयर किए इस छोटे से वीडियो में एक आईफोन दिखाती नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री को यह फोन भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जन्मदिन पर दिया है। जिसके लिए एक्ट्रेस वीडियो में उन्हें शुक्रिया कहती भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Birthday Gift: Nirhua gave a phone of 1.5 lakhs to Amrapali Dubey as a gift Bhojpuri actress said like this thank you
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, कल के तोहफों की लिस्ट बहुत बड़ी है। यह खूबसूरत ड्रेस मम्मी- पापा की तरफ से। मेकअप और सबसे ज्यादा जरूरी मेरा पसंदीदा हुड़ी ब्यूटी आई शेडो दीदी और जीजू की तरफ से और यह खूबसूरत आईफोन 13 प्रो मैक्स जिसका रंग बेहद शानदार है दिनेश जी की तरफ से। मैं बहुत खुश हूं, सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

Birthday Gift: Nirhua gave a phone of 1.5 lakhs to Amrapali Dubey as a gift Bhojpuri actress said like this thank you
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे में इसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का गाना बैकग्राउंड में प्ले किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस आईफोन दिखाते हुए धन्यवाद बोलती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

Birthday Gift: Nirhua gave a phone of 1.5 lakhs to Amrapali Dubey as a gift Bhojpuri actress said like this thank you
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed