क्या पूरी होगी बिपाशा की यह अजीब ख्वाहिश?
बिपाशा बासु हनी सिंह से इतनी प्रभावित है, कि वह उनके साथ काम करना चाहती है। बिपाशा कहती है, "मैं मूर्ख होउंगी अगर मैं ऐसा नहीं चाहूंगी। बिपाशा बासु हाल ही हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडिआज़ रो स्टार' के सेट पर गई थी।
इसी मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आप हनी सिंह के साथ काम करना चाहेंगी। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हाँ बिलकुल, मैं उनके साथ काम करना पसंद करुँगी, क्योंकि उनके गाने बेहद लोकप्रिय हैं।
गानों में है अच्छी पकड़
लोग उनके गानों को पसंद करते हैं, और आप उन पर सच में डांस कर सकते हैं। उनकी अपने गानों पर सच में बहुत अच्छी पकड़ होती है।" बिपाशा ने हनी की तारीफ़ करते हुए आगे कहा, "हनी सिंह के पास जादू होता है। वह अपने संगीत में जादुई टच दे देते हैं।
बेहद काम समय में हनी सिंह बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गए हैं। शाहरुख खान से लेकर उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन तक के साथ काम किया है। उन्होंने बहुत से टॉप के अभिनेताओं के लिए गानों को कंपोज़ किया है। उनका सबसे हिट गाना 'चेन्नई एक्सप्रेस' का 'लुंगी डांस' था।"