फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bipasha basu wants work with honey singh

क्या पूरी होगी बिपाशा की यह अजीब ख्वाहिश?

Wed, 03 Sep 2014 03:56 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
bipasha basu wants work with honey singh

बिपाशा बासु हनी सिंह से इतनी प्रभावित है, कि वह उनके साथ काम करना चाहती है। बिपाशा कहती है, "मैं मूर्ख होउंगी अगर मैं ऐसा नहीं चाहूंगी। बिपाशा बासु हाल ही हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडिआज़ रो स्टार' के सेट पर गई थी।

विज्ञापन


इसी मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आप हनी सिंह के साथ काम करना चाहेंगी। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हाँ बिलकुल, मैं उनके साथ काम करना पसंद करुँगी, क्योंकि उनके गाने बेहद लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

गानों में है अच्छी पकड़

bipasha basu wants work with honey singh

लोग उनके गानों को पसंद करते हैं, और आप उन पर सच में डांस कर सकते हैं। उनकी अपने गानों पर सच में बहुत अच्छी पकड़ होती है।"​ बिपाशा ने हनी की तारीफ़ करते हुए आगे कहा, "हनी सिंह के पास जादू होता है। ​​वह अपने संगीत में जादुई टच दे देते हैं।

बेहद काम समय में हनी सिंह बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गए हैं। शाहरुख खान से लेकर उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन तक के साथ काम किया है। उन्होंने बहुत से टॉप के अभिनेताओं के लिए गानों को कंपोज़ किया है। उनका सबसे हिट गाना 'चेन्नई एक्सप्रेस' का 'लुंगी डांस' था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed