{"_id":"58be78b94f1c1b7016dc3ef7","slug":"bipasha-basu-refuse-to-do-fashion-show-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सामने ही बिपाशा के साथ हुआ कुछ ऐसा, रूम से निकलने से भी किया मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति के सामने ही बिपाशा के साथ हुआ कुछ ऐसा, रूम से निकलने से भी किया मना
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 07 Mar 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
बिपाशा बसु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबसे बिपाशा बसु की शादी हुई है उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी फिलहाल रेस्ट के मूड में हैं। पिछले कई दिनों से बिपाशा और करण अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंदन में एंज्वॉय करते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिपाशा ने इन फोटो के साथ अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा-चौंड़ा पोस्ट लिखा। जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, बिपाशा और करण लंदन घूमने नहीं बल्कि एक फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन बिपाशा के साथ शो के ऑर्गनाइजर ने इतना बुरा बर्ताव किया कि वो बिना शो किए ही वापस आ गईं।
विज्ञापन
बिपाशा के स्पोक्स पर्सन ने बताया, 'बिपाशा पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में है और बहुत प्रोफेशनल हैं। वो हमेशा अपने काम को महत्व देती हैं। लेकिन लंदन पहुंचंने के बाद ऑर्गनाइजर ने उनके रुकने तक की व्यवस्था नहीं कर रखी थी। बिपाशा को वहां अपने पैसे खर्च करके रहना पड़ा।'
विज्ञापन
वहीं शो के ओर्गनाइजर्स का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था बल्कि बिपाशा उन्हें अपने टैंट्रम फ्लॉन्ट कर रही थीं। उनका यह भी कहना है कि बिपाशा को उन्होंने अलग से होटल में रुकवाया क्योंकि वो अपने पति के साथ रहना चाहती थी। इसके बावजूद बिपाशा ने शो के दौरान अपने रूम से निकलने के लिए मना कर दिया।
बता दें कि पिछले दिनों सोनल चौहान और शमिता शेट्टी के साथ भी फैशन शो के ऑर्गनाइजर ने कुछ ऐसा ही किया था।