{"_id":"1e83812c-e92e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bipasha-basu-get-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा को तंग हो रहे उनके कपड़े ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा को तंग हो रहे उनके कपड़े
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
बिपाशा बसु के कपड़े तंग हो गए हैं। राज ये है कि बिपाशा बहुत मोटी हो गई है। ऐसा हम नहीं खुद बिपाशा बसु कह रही हैं। बिपाशा का कहना है कि वह जल्द ही अपनी फिटनेस को बेहतर करेंगी।
विज्ञापन
हालांकि बिपाशा के मुटाने का राज लोगों की समझ में नहीं आ रहा क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री की सबसे फिट और हैल्थ कॉन्शस हीरोइन कहा जाता है।
बिपाशा के मुटाने की चिंता उनके प्रशंसकों को ही नहीं बल्कि खुद उनको है। बिपाशा को इस बात की भी आशंका है कि उनके मोटे होने की वजह से ही उनकी झोली में कम फिल्में हैं। शायद इसीलिए उनके ग्लैमरस रोल नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बिपाशा बसु अंतिम बार फिल्म 'आत्मा' में दिखीं थीं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी छरहरे नवाजुदीन शिद्दकी के साथ थी। आने वाले समय में वह तुलाजा नाइक निर्देशित अंग्रेजी फिल्म 'सिंग्युलरटी' में दिखेंगी। फिलहाल उनके हाथ में कोई नई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन