फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss OTT first confirmed contestant is Bollywood Singer Neha Bhasin

कंफर्म: 'ये आवाज डरती नहीं है किसी से', बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट बनीं नेहा भसीन

Sat, 31 Jul 2021 11:36 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 31 Jul 2021 11:36 AM IST
सार

  • बिग बॉस फैंस के लिए बिग बॉस ओटीटी के पहले कंटेस्टेंट का नाम घोषित कर दिया गया है।
  • शो की पहली कंटस्टेंट इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा भसीन हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT first confirmed contestant is Bollywood Singer Neha Bhasin
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे परदे पर बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शो प्रसारित करने वालों ने इसके पहले इसकी हवा बनाने के लिए ओटीटी पर अलग से एक रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ बनाया है। वहीं बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था कि आखिर कौन इसमें प्रतिभाग करने जा रहा है। अब फैंस के लिए यह इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार मेकर्स ने पहले कंटेस्टेंट का एलान कर दिया है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ टीवी से छह हफ्ते पहले वूट पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


नेहा भसीन हैं बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शो की पहली कंटेस्टेंट को कंफर्म किया गया है। सिंगर नेहा भसीन ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा होंगी। प्रोमो की शुरुआत में नेहा गाना ‘बाजरे दा सिट्टा’ गाती हैं। इसके अलावा वूट ने भी कंटेस्टेंट की आंखों की तस्वीर शेयर करते हुए शो का पहला फाइनल कंटेस्टेंट बताया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voot (@voot)

 

Bigg Boss OTT first confirmed contestant is Bollywood Singer Neha Bhasin
नेहा भसीन - फोटो : twitter

नेहा कहती हैं, ‘तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है।' नेहा भसीन बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका हैं। नेहा ने ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी लागे’ और ‘चाश्नी’ समते कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss.lovers_)

 

Bigg Boss OTT first confirmed contestant is Bollywood Singer Neha Bhasin
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें, रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ वूट पर छह हफ्तों तक चलेगा। आठ अगस्त से शुरू होने वाले इस शो से वायकॉम को उम्मीद है कि उसके ऐप के डाउनलोड भी बढ़ेंगे। इसके लिए इस बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की लाइव फीड भी इस ऐप पर रात दिन चलती रहेगी। ये शो खत्म होगा तो वहीं से वायकॉम18 के चैनल कलर्स पर ‘बिग बॉस 15’ शुरू हो जाएगा। इस बार बिग बॉस को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। करण बिग बॉस ओटीटी में होस्त के रूप में नजर आएंगे, जबकि कलर्स चैनल पर इसे सलमान खान ही होस्ट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed