फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Ott 2 Salman Khan calls out Elvish Yadav for his derogatory and violent words for bebika dhurve

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान ने लगाई फटकार तो रोने लगे एल्विश यादव, फिर बेबीका से यूट्यूबर ने मांगी माफी

Sun, 30 Jul 2023 11:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 30 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों काफी पसंद आ रहा है। कंटेस्टेंट की हरकतें लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इस बीच सलमान खान ने एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 2 Salman Khan calls out Elvish Yadav for his derogatory and violent words for bebika dhurve
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों काफी पसंद आ रहा है। कंटेस्टेंट की हरकतें लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इस बीच सलमान खान ने एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई। जिसके बाद एल्विश रोने लगे। सातवें वीकेंड के वार में सलमान ने सलमान खान ने बेबिका और मनीषा रानी के बीच हुई बहस के लिए बेबिका को फटकार लगाई। जिसके बाद उन्होंने एल्विश और धुर्वे की खबर ली। जिसके बाद एल्विश के फैंस सलमान खान को बुरी तरह ट्रोल करने में लग गए।

विज्ञापन

दरअसल, सलमान खान ने एल्विश की अभद्र भाषा औ शो में हिंसक और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर गुस्सा जाहिर किया। सलमान खान ने एल्विश से पूछा कि वो अपने फैंस की फौज पर इतना घमंड क्यों करते हैं, क्या वो उन्हें फॉलो करने के लिए पैसे देते हैं? जिसके बाद एल्विश ने जवाब दिया कि उनके फैंस उन्हें कुछ पैसे नहीं देते। जिसके बाद सलमान खान ने कहा, अगर वो अपनी कीमत 500 रुपए भी रखेंगे तब देखते हैं कि आपके कितने फैंस होंगे। इसके बाद सलमान ने कहा असली सेना भारतीय सेना है जो देश के लोगों की रक्षा करती है। सलमान ने आगे कहा कि वो अपनी मातृभाषा हरियाणवी को बदनाम न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss Ott 2 Salman Khan calls out Elvish Yadav for his derogatory and violent words for bebika dhurve
एल्विश यादव - फोटो : Social Media

जिसके बाद सलमान खान एल्विक को उनकी मां से वीडियो कॉल से बात कराते हैं। इस दौरान एल्विश की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सलमान एल्विश की मां का अभिवादन करते हैं और उन्हें अपने बेटे से बात करने के लिए कहते हैं। अपनी मां की आवाज़ सुनकर एल्विश रोने लगते हैं। सलमान एल्विश से बात करने के लिए कहते हैं और मनीषा उन्हें सांत्वना देने के लिए उठती हैं लेकिन सलमान चिढ़ जाते हैं और कहते हैं, 'मनीषा तुम कृपया परेशान मत हो और अपनी सीट पर वापस जाओ। एल्विश मेरी बात सुनो तुम्हारी मां ने वह क्लिप नहीं देखी है जिसमें तुमने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हमने क्लिप से उस भाग को काट दिया था और एक सेंसर संस्करण दिखाया था।

विज्ञापन

कॉल पर एल्विश अपनी मां से बात करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। सलमान सवाल करते हैं कि क्या वह स्टीक और अन्य चीजों का उपयोग करना चाहेंगे, लेकिन एल्विश इससे इनकार करते हैं और बेबिका और अन्य लोगों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं।

यह भी पढ़ें: करण जौहर के मुरीद हुए अनुराग कश्यप, बोले- मैंने दो बार देख ली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed