Bigg Boss ott 2: बिग बॉस के घर से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंचे अभिषेक मल्हन, हाथ जोड़कर कही मन की बात
'बिग बॉस ओटीटी 2' को अपना विनर तो मिल गया। एल्विश यादव ने 25 लाख रुपये के साथ ट्रॉफी भी उठा ली। वहीं, फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन अस्पताल में नजर आए।
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी 2' को अपना विनर तो मिल गया। एल्विश यादव ने 25 लाख रुपये के साथ ट्रॉफी भी उठा ली। वहीं, फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान अस्पताल में नजर आए। एल्विश यादव ने तो 'बिग बॉस' का इतिहास बदलकर रख दिया। वहीं, अभिषेक मल्हान फिनाले के एक दिन पहले ही बीमार हो गए। बस कुछ देर के लिए जैसे-तैसे वो फिनाले नाइट के लिए पहुंचे लेकिन उसके बाद वो सीधे अस्पताल चले गए। वहां, से उन्होंने एक वीडियो बनाया और फैन्स के साथ शेयर किया।
अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूरे 58 दिन बिताए। शो को जीतने के लिए पूरा एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। मगर अंत में उनके हाथ कुछ नहीं आया। लेकिन जनता का इतना प्यार पाकर वह खुश हैं। बीमार होने की वजह से वह फिनाले में परफॉर्म भी नहीं कर सके। इतना ही नहीं, उनके चेहरे पर भी कोई एक्साइटमेंट नजर नहीं आ रही थी। अंदर से वह इतना कमजोर महसूस कर रहे थे कि एल्विश के ट्रॉफी मिलने के बाद वो शो से सीधे अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान उनके मम्मी-पापा भी थे।
अभिषेक मल्हान ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए जो वीडियो बनाया, उसमें कहा, 'सबसे पहले थैंक यू सो मच। उन सभी को, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। मुझे पता है कि मैं ट्रॉफी नहीं लेकर आ पाया लेकिन आप लोगों का जो प्यार दिख रहा है मुझे, जो प्यार आप लोग मेरे को दे रहे हो। भगवान की कसम, मुझे लगता नहीं कि मैं इतना डिजर्व करता हूं जितना प्यार आप लोग दे रहे हो। थैंक यू सो मच पांडा गैंग और उन सभी को जिन्होंने मुझे वोट किया। जस्ट बिग बॉस के सेट से वापस अस्पताल आया हूं।'
Get will soon !! you’re already a winner for your fans! So Proud Of you !! Wish You Have A Great Future & Career !!❤ pic.twitter.com/Kr0hu3Kyjh
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) August 14, 2023
अभिषेक मल्हान ने आगे कहा, 'मैं उन सभी मीडिया पर्सन से माफी मांगता हूं। जिनको मेरा इंटरव्यू लेना था या चाहते थे मैं कुछ बोलूं उनके बारे में, शो के बारे में। लेकिन मैं क्या करूं। मुझे एक डेड लाइन मीट करनी थी। मेरे को हॉस्पिटल आना था। जल्द ही, जैसी ही मैं यहां से ठीक होता हूं। मैं सबको अपनी सारी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर सकूं। हां, जिन-जिन ने भी सपोर्ट किया, मुझे पता है कि मैंने उनको निराश किया क्योंकि मैं ट्रॉफी नहीं ला पाया। लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया। दो महीने मैंने जितना किया। उतना किया। लेकिन आप लोगों ने जो प्यार मुझे दिया, वो मेरे लिए ट्रॉफी है। एल्विश को बधाई.. (हाथ जोड़कर) सिस्टम।'
यह भी पढ़ें: 'तराने का तानसेन’ थे उस्ताद अमीर खां, शास्त्रीय संगीत और गायकी से बांध देते थे समां