फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Malayalam 3: Mohanlal Hosted Show Sets Sealed For Violating Lockdown Rules And Members Covid Postive

बिग बॉस मलयालम 3: मोहनलाल के शो के सेट पर पुलिस ने लगाया ताला, छह सदस्य मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 20 May 2021 09:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 20 May 2021 09:08 PM IST
सार

बिग बॉस मलयालम 3 के सेट पर पुलिस ने लगाया ताला।
छह क्रू मेंबर्स के संक्रमित होने के बाद भी चल रही थी शूटिंग।
सुपरस्टार मोहनलाल बिग बॉस मलयालम 3 को करते हैं होस्ट।

विज्ञापन
Bigg Boss Malayalam 3: Mohanlal Hosted Show Sets Sealed For Violating Lockdown Rules And Members Covid Postive
बिग बॉस मलयालम 3 - फोटो : Instagram

विस्तार

कोरोना महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए शूटिंग के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है और उनका पालन ना करने पर कार्रवाई भी की जा रही है। अब खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस मलयालम 3' के सेट पर ताला लग गया है। 19 मई को शाम 5 बजे तमिलनाडु पुलिस 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंची और शूटिंग को बंद करवा दिया।

विज्ञापन


दरअसल, सेट पर छह क्रू मेंबर्स कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मेकर्स के खिलाफ तमिलनाडु डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 

सभी संक्रमित क्रू मेंबर्स की हालत अभी ठीक है और अन्य कंटेस्टेंट्स को एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस ने 'बिग बॉस मलयालम 3' के सेट पर ताला लगा दिया है और कहा जा रहा है कि कोरोना के चलते इस सीजन की शूटिंग टल सकती है।

विज्ञापन

Bigg Boss Malayalam 3: Mohanlal Hosted Show Sets Sealed For Violating Lockdown Rules And Members Covid Postive
मोहनलाल - फोटो : Instagram

मोहनलाल द्वारा होस्ट किया जा रहा 'बिग बॉस मलयालम 3' इस साल 14 फरवरी को ऑनएयर हुआ था। इस शो की शूटिंग लगातार जारी थी और टीवी पर नए एपिसोड टेलिकास्ट किए जा रहे थे। लेकिन अब इस बड़े मामले के बाद शूटिंग फिर से कर पाना मुश्किल हो सकता है। कोविड को देखते हुए 'बिग बॉस मलयालम 3' को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन भी मिला था लेकिन अब शो को शूटिंग की अनुमति मिलेगी या नहीं ये नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed