फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Fame Yashika Aannand meets with a car accident, got seriously injured

सड़क हादसा: तेज रफ्तार के चलते 'बिग बॉस' फेम यशिका आनंद की गाड़ी का बिगड़ा संतुलन, बुरी तरह हुईं घायल

Sun, 25 Jul 2021 10:54 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 AM IST
सार

तमिल अभिनेत्री यशिका आनंद हाल ही में एक सड़क दर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। तेज रफ्तार की वजह से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और टक्कर हो गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे और उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bigg Boss Fame Yashika Aannand meets with a car accident, got seriously injured
यशिका आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद (Yashika Aannand) एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बता दें, इस दुर्घटना मे यशिका की एक दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गाड़ी में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से जा टकराई। वहीं पुलिस ने यशिका की मृत दोस्त के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेंगलपेट अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


आखिर कौन हैं यशिका आनंद?
बता दें यशिका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यशिका ने इंस्टाग्राम के जरिये लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक्टिंग में किस्मत आजमाई। यशिका को 2016 में फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके बाद वह 2018 में बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आईं थी जहां उन्हें एक अलग ही पहचान हासिल हुई। इसके अलावा यशिका साल 2018 में मीटू कैंपेन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने एक डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed